{"_id":"58fe17ca4f1c1b4766c0c562","slug":"narendra-modi-and-yogi-adityanath-on-kashmiri-terrorists-groups-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी आतंकी गुट के निशाने पर हैं PM मोदी और CM योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीरी आतंकी गुट के निशाने पर हैं PM मोदी और CM योगी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 24 Apr 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की खुफिया एजेंसियों ने एलर्ट जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री कश्मीरी आतंकियों के एक गुट के निशाने पर हैं। यह गुट लंदन से ऑपरेट करता है। खुफिया इनपुट के अनुसार ये आतंकी कश्मीर घाटी में घुसपैट कर चुके हैं। इनकी कोशिश छोटे-छोटे समूहों में उत्तर प्रदेश पहुंचने की है।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार इन दोनों बड़े नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा होने की सूचना एसपीजी और सीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले लोगों को आधिकारिक रूप से दे दी गई है।
पीएम मोदी पहले से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के निशाने पर हैं। साल 2013 में पटना में आम चुनाव से पहले उनकी रैली के दौरान बम धमाके हुए थे। इसका सीधा मतलब है उनकी जान को कई सालों से खतरा है। और यह लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
मुंबई स्थित महाराष्ट्र के स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी पीएम मोदी और सीएम योगी की सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। एसआईबी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में कुछ लोगों को इन दोनों वीवीआईपी पर हमला किए जाने की बात करते सुना है। महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी इन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा मिली हुई है। दोनों को सुरक्षा का ध्यान रखने वाली एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि वो उनके आगामी कार्यक्रमों में सुरक्षा इंतजामों की नए सिरे से समीक्षा कर सकें और कोई कमी न छोड़ें।
हालांकि एलर्ट जारी होने के बाद गृह मंत्रालय में इस संबंध में एक बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि योगी आदित्यनाथ की जेड प्लस सुरक्षा में एनएसजी जवानों को भी तैनात किया जाए।