फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi and Rajnath in Bengal today for BJP Rallies

बंगाल में आज मोदी और राजनाथ, राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां करेगी भाजपा

Sat, 02 Feb 2019 03:49 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 02 Feb 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi and Rajnath in Bengal today for BJP Rallies
Rajnath Singh, Narendra Modi

अपनी गणतंत्र बचाओ यात्रा के तहत भाजपा ने अगले आठ दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 10 रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता भी शिरकत करेंगे। इनकी शुरुआत शनिवार को होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां दुर्गापुर और उत्तर 24-परगना जिले के ठाकुरनगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे वहीं राजनाथ सिंह कूचबिहार और अलीपुरदुआर की दो रैलियों में हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका होगा जब बंगाल के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में पार्टी के दो शीर्ष नेता एक साथ चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन




प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि एक ही दिन मोदी व राजनाथ सिंह की चार-चार रैलियों से साफ है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस बार बंगाल को कितनी अहमियत दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि मोदी की ठाकुर नगर की रैली इलाके में राजनीति पर जबरदस्त पकड़ रखने वाले मतुआ समुदाय के एक गुट ने आयोजित की है। उसे भाजपा की राजनीतिक रैली नहीं कहा जा सकता। लेकिन मोदी उस रैली का इस्तेमाल केंद्र व भाजपा की नीतियों के प्रचार के लिए ही करेंगे। दुर्गापुर में मोदी की रैली राजनीतिक होगी। इलाके की आसनसोल संसदीय सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहले कूचबिहार व फिर अलीपुरदुआर में पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद रविवार को वे हुगली जिले में पार्टी की एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी दिन उत्तर दिनाजपुर जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। योगी पांच फरवरी को भी बांकुड़ा व पुरुलिया जिले में रैलियां करेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सात फरवरी को मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बहरमपुर औऱ कोलकाता के उत्तरी इलाके में स्थिति दमदम में दो रैलियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस बार प्रदेश नेतृत्व को राज्य की 42 में से कम से कम 22 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। इसी वजह से पार्टी ने अबकी बंगाल पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह से ही ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed