फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi 70th birthday change in features of NAMO App now you send birthday wishes

भाजपा ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘Know Namo’ प्रश्नोत्तरी लॉन्च की, विजेताओं को मिलेंगी पीएम की हस्ताक्षरित पुस्तकें

Thu, 17 Sep 2020 03:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Sep 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi 70th birthday change in features of NAMO App now you send birthday wishes
Namo App - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर नमो एप ने प्रशंसको के लिए यूनिक मॉड्यूल लॉन्च किया।जिसके उपयोग से आप पीएम मोदी के जीवन की झलक देख सकते हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं। इसके माध्यम से, उपयोगकर्ता पीएम मोदी की जीवन-कहानी, उनकी यात्रा, उनकी उपलब्धियों को पहले कभी नहीं देखे गए प्रारूप में देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

गुरुवार को लॉन्च किए गए, तीन अलग-अलग मॉड्यूल से देश भर के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है। कई लोगों ने वर्चुअल टूर लिया है और एप के माध्यम से पीएम मोदी के लिए कामना की है। इस विशेष दिन के लिए एक विशेष आभासी प्रदर्शनी भी नमो एप ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किया है।

विज्ञापन

 


एप के जरिए लोग पीएम मोदी के जीवन पर 360 डिग्री की आभासी प्रदर्शनी देख सकते हैं,  विशेष स्टोरी पैनल और वीडियो भी हैं जो आपको पीएम मोदी के जीवन से रूबरू कराते हैं। नमो एप पर एक विशेष क्विज प्रतियोगिता भी है, जिसे पीएम मोदी और भाजपा के बारे में जानकारी को लेकर लॉन्च किया गया है। क्विज विशेष रूप से एप पर उपलब्ध है। इसके जरिए उपयोगकर्ता प्रधानमंत्री के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं। विजेताओं को स्वयं पीएम मोदी की हस्ताक्षरित पुस्तकें भेंट की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जो लोग पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं वे नमो एप के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। आप विशेष अभिवादन भेज सकते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।ऐसा करने के लिए, बस नमो एप डाउनलोड करके, अपने विचार अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed