फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra dabholkar murder: CBI detained 5 new suspect

सीबीआई को तावड़े के घर मिली 'दानवों-राक्षसों' की लिस्ट

Fri, 17 Jun 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Narendra dabholkar murder: CBI detained 5 new suspect
- फोटो : times of india

अंध विश्वास के खिलाफ मुहिम चला रहे पुणे के समाजसेवी नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड में पकड़े गए वीरेन्द्र सिंह तावड़े के दिमाग में लोगों को लेकर किस कदर नफरत भरी हुई थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीबीआई को उसके घर पर खोजबीन में एक ऐसी लिस्ट मिली थी जिसमें एंटी हिंदुओं के नाम लिखे गए थे। इन लोगों को दानव और राक्षस कहकर संबोधित किया गया था। सीबीआई ने गुरुवार को यह सारी जानकारी अदालत में दी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सनातन संस्‍था के सदस्य वीरेन्द्र तावड़े के पनवेल स्थित घर पर कुछ दिन पहले सबूतों की तलाश में सीबीआई ने छापामारी की थी। सीबीआई काउंसल पीबी राजू ने बताया कि लिस्ट में शामिल कुछ लोगों जिन्हें एंटी हिंदू कहकर संबोधित किया गया था उनके नाम, फोटो और प्रोफाइल भी दी गई थी। इस लिस्‍ट में कुल पुलिसवालों का नाम भी शामिल था। 
विज्ञापन


राजू ने कोर्ट को बताया कि सीबीआई ने जो सबूत एकत्र किए हैं उनके अनुसार तावड़े ही इस हत्याकांड का सूत्रधार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फांरेंसिंक एक्सपर्ट ने साफ कर दिया है कि दाभोलकर और गोविंद पनसारे की हत्या में एक ही हथियार का इस्तेमाल हुआ है। तावड़े को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 20 जून तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई काउंसलर राजू ने बताया कि एक गवाह ने दाभोलकर मामले के आरोपी सारंग अकोलकर का स्केच देखकर उसकी पहचान कर ली है। सीबीआई ने बताया कि दूसरा शूटर सनातन संस्‍था का विनय पवार था। राजू ने इसके अलावा हत्याकांड में शामिल रहे चार अन्य संदिग्‍ध लोगों के नाम भी बताए जिनमें जयप्रकाश हेगड़े, रुद्र पाटिल और प्रवीण लिमाकर का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed