{"_id":"6210c2d3ec6ee55ed1752a57","slug":"narayan-rane-is-threatening-that-he-has-our-horoscope-stop-giving-threats-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबानी जंग तेज: संजय राउत का राणे को जवाब- हमें धमकी देना बंद करो, हम आप लोगों के बाप हैं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जुबानी जंग तेज: संजय राउत का राणे को जवाब- हमें धमकी देना बंद करो, हम आप लोगों के बाप हैं
Sat, 19 Feb 2022 03:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 19 Feb 2022 03:43 PM IST
सार
दरअसल, शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने राणे के जुहू में स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर छानबीन की थी जिसके बाद दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत और भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आज संजय राउत ने राणे को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह हमें धमका रहे हैं कि उनके पास हमारी कुंडली है। हमें धमकी देना बंद करो। हमारे पास भी आपकी कुंडली है। आप केंद्रीय मंत्री होंगे, लेकिन यह महाराष्ट्र है, इसे मत भूलिए। हम आपके बाप हैं और इसका मतलब आप अच्छी तरह समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरीट सोमैया को भी घेरा
शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत और भाजपा नेता किरीट सोमैया के बीच एक दूसरे के भ्रष्टाचार की पोल खोल जारी है। संजय राउत ने शनिवार को कहा, पालघर में किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया के नाम पर चल रहे 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में ईडी के निदेशक भी भागीदार हैं। भाजपा नेता की पत्नी मेधा भी इस कंपनी की निदेशक हैं।
विज्ञापन
संजय राउत ने कहा, ईडी का कार्यालय वसूलीबाजों का अड्डा बन गया। अगले सप्ताह ईडी के घोटाले के लेकर मैं एक बड़ा खुलासा करने वाला हूं। ट्रक भर सबूत लेकर ईडी के कार्यालय जाएंगे। सोमैया घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें। मैं आपके दे दूंगा। हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। राउत ने सोमैया को चुनौती दी कि तुम्हारी हर प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब देेंगे। यहीं बैठ कर ईडी का घोटाले के खुलासा करेंगे।
राउत के पार्टनर की एक और फर्जी कंपनी: सोमैया
दूसरी ओर, पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने संजय राउत पर नया आरोप लगाया। उन्होंने शनिवार को कहा, संजय राउत के व्यावसायिक साझेदार सुजित पाटकर ग्रुप की इटर्नल हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्विसेस एलएलपी नाम की एक और फर्जी कंपनी है। इस कंपनी ने मुंबई महानगरपालिका के कई कोविड केयर सेंटर के लिए आवेदन किया है। सुजीत ने कंपनी के रजिस्ट्रेशन में भी फर्जीवाड़ा किया है। एडवोकेट साहिल हिरानी ने एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत की है कि रजिस्ट्रेशन में हस्ताक्षर मेरे नहीं हैं। फर्जीवाड़ा किया गया है।
मुंबई की मेयर ने भी साधा निशाना
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बीते दिन नारायण राणे ने दिशा सलियन का मुद्दा उठाया था। एक महिला के रूप में मैं व्यथित हूं। केंद्रीय मंत्री का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की बात करना गलत है। महिला की मौत के बाद उसका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है। मैं मामले में महिला आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी।
राणे के बंगले पर पहुंचे बीएमसी के अधिकारी
दरअसल, शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने राणे के जुहू में स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर छानबीन की थी और इसके बाद इसे लेकर उन्हें एक नोटिस भी मिला। इसके बाद नारायण राणे ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के चार लोगों के लिए ईडी का नोटिस तैयार है।
राणे ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे पता चला है कि मातोश्री के चार लोगों के लिए प्रवर्तन निदेशालय विभाग का नोटिस तैयार है। उन्होंने कहा, लोकसभा सदस्य विनायक राउत के लिए यह खास खबर है। एक बार ऐसा हो गया तो वे और उनके बॉस कहां भागेंगे?
बंगले में अवैध निर्माण पर केंद्रीय मंत्री राणे को नोटिस जारी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित बंगले में अनुमति से अधिक निर्माण कराने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी किया है। बीएमसी की टीम ने बृहस्पतिवार को उनके बंगले पर नोटिस चस्पा किया था।
शुक्रवार को अधिकारियों की टीम पुलिस बंदोबस्त के साथ राणे के बंगले पर पहुंची। बीएमसी के नोटिस में कहा गया है कि जांच के दौरान राणे को बंगले का प्रपोजल प्लान, नक्शा और अन्य कागजात उपलब्ध करना होगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बंगले की पूरी जांच की जाएगी। साल 2017 में आरटीआई कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने सीआरजेड नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राणे के बंगले में अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई थी।