{"_id":"60a24d9d82b46a5c924bbc34","slug":"narada-sting-case-kalyan-banerjee-hits-cbi-and-governor-jagdeep-dhankhad-on-arrest-of-his-ministers-firhad-hakim-and-subrata-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : सीबीआई जांच पर भड़के टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी, राज्यपाल को बताया खून चूसने वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : सीबीआई जांच पर भड़के टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी, राज्यपाल को बताया खून चूसने वाला
Mon, 17 May 2021 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 May 2021 04:51 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में नारदा घोटाले में फिर से सीबीआई की जांच शुरू होने के बाद से राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में अब तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा और अभद्र भाषा का प्रयाग किया।
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनते ही सीबीआई द्वारा नारदा घोटाले की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। सीबीआई ने नारदा मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम, कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पूर्व भाजपा नेता सोवन चटर्जी को गिरफ्तार किया है। वहीं अब तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा और अभद्र भाषा का प्रयाग किया।
विज्ञापन
उन्होंने नेताओं की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श के बिना राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ऐसा किया है। राज्यपाल खून चूसने वाले बन गए हैं। वह अब भाजपा से 2024 के चुनाव से पहले टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वह टीएमसी के खिलाफ जो चाहें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके उन्होंने मर्यादा लांघते हुए राज्यपाल को सनकी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को राज्य में रुकने का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी ने आगे कहा कि हम कोर्ट जा रहे हैं और आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल के दौरान कई बार फैसला सुनाया कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को बेवजह हिरासत में नहीं ले सकती, गिरफ्तार नहीं कर सकती। उसके बावजूद, सीबीआई और पुलिस ने हमारे सदस्यों को गिरफ्तार किया है।