{"_id":"5d75f2f08ebc3e01767f41d5","slug":"narada-scam-cbi-ask-tmc-leaders-to-appear-before-agency-on-11th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद घोटाला: सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व मेयर सहित तीन नेताओं को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारद घोटाला: सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व मेयर सहित तीन नेताओं को भेजा समन
Mon, 09 Sep 2019 12:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं शुभेंदु अधिकारी, मैथ्यू सैमुएल और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को सीबीआई ने नारद घोटाले के संबंध में समन भेजा है। इन सभी को 11 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। चटर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
TMC leaders Subhendu Adhikary, Mathew Samuel and Kolkata former Mayor Sovan Chatterjee, who has recently joined BJP, have been summoned by CBI asking them to appear before the agency on 11th Sept in connection with Narada scam.
— ANI (@ANI) September 9, 2019विज्ञापन
नारद न्यूज के सैमुअल मैथ्यू ने 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस समय वर्धवान जिले के पुलिस अधीक्षक रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के आवाज के नमूनों की भी जांच की गई थी।
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते कुछ लोग और आईपीएस अधिकारी कुछ लाभ के बदले में एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसा लेते नजर आए थे। यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सामने आया था।
सीबीआई ने गत 31 अगस्त को इस घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रसून बनर्जी की आवाज के नमूनों की जांच की थी। स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद की 2017 में मौत हो गई थी।
सीबीआई ने घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी और एक आईपीएस अधिकारी के आवाज के नमूनों (वॉयस सैंपल) की भी बीते सोमवार को जांच की थी। मुखर्जी सत्तारूढ़ पार्टी के 10 नेताओं और मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर नकदी लेते हुए देखे जाने पर आवाज के नमूनों की जांच के लिए तलब किया था।