फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Naqvis reply to Taliban Muslims are not shot in India we do not stop girls from going to school

करारा जवाब: 'कश्मीरी मुस्लिमों के हक' पर नकवी ने तालिबान को दी सीख, कहा- इन्हें बख्श दो...

Sat, 04 Sep 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Sep 2021 08:09 AM IST
सार

तालिबानी प्रवक्ता ने टिप्पणी की थी कि उन्हें कश्मीरी मुसलमानों के हक में आवाज उठाने का अधिकार है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि तालिबान अपनी चिंता करे। 
 

विज्ञापन
Naqvis reply to Taliban Muslims are not shot in India we do not stop girls from going to school
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीरी मुसलमानों पर टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तालिबान को उसी की भाषा में दो टूक जवाब दिया है। नकवी ने कहा कि भारत में मस्जिद से नमाज अदा करके निकलने वाले मुस्लिमों को गोली नहीं मारी जाती है, उनके हाथ-पैर नहीं काटे जाते हैं और न ही यहां लड़कियों को स्कूल जाने से रोका जाता है। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा भारत में धर्म के नाम पर अराजकता नहीं होती। यहां पर सिर्फ एक ही धर्म माना जाता है और वह है संविधान। दरअसल, एक दिन पहले तालिबानी प्रवक्ता की ओर से कश्मीरी मुसलमानों पर टिप्पणी की गई थी। प्रवक्ता ने कहा था कि हमें कश्मीर के मुसलमानों की आवाज उठाने का हक है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान आया है। 
विज्ञापन


यहां की छोड़ अपनी चिंता करे तालिबान 
मुख्तार अब्बास नकवी ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और अफगानिस्तान में बहुत अंतर है। इसलिए मैं तालिबान से हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं कि वे यहां के मुसलमानों की चिंता छोड़कर अपने ऊपर ध्यान दे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान की पूजा करता है भारत
नकवी ने कहा कि भारत में सभी को अपना-अपना धर्म मामने का अधिकार है, लेकिन इस देश में सबसे ऊपर संविधान है। देश उसी से चलता है और संविधान सभी तबके और समुदाय के लोगों को विकास के समान अवसर देता है। 








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed