{"_id":"606a30cbc144df5e8e0ef71e","slug":"naqvi-says-that-pm-modi-icon-of-our-constitutional-commitment-to-secularism","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की खातिर : नकवी ने कहा- पीएम मोदी धर्मनिरपेक्षता के प्रति सांविधानिक प्रतिबद्धता के सबसे बड़े आइकन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वोट की खातिर : नकवी ने कहा- पीएम मोदी धर्मनिरपेक्षता के प्रति सांविधानिक प्रतिबद्धता के सबसे बड़े आइकन
Mon, 05 Apr 2021 03:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:21 AM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री का आरोप, कांग्रेस के लिए धर्मनिरपेक्षता वोट पाने की मशीन
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अब्बास मुख्तार नकवी ने कांग्रेस पर धर्मनिरपेक्षता को वोट पाने की मशीन की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। नकवी ने कहा, भाजपा सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और पीएम मोदी धर्मनिरपेक्षता के प्रति सांविधानिक प्रतिबद्धता के आइकन हैं। मुस्लिम समाज पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन दे रहा है और इसकी झलक विधानसभा चुनाव में दिखी है। मुस्लिम धीरे धीरे भाजपा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कार्यमंत्री नकवी ने रविवार को कहा, कांग्रेस ने असम में बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से गठबंधन किया है, जो दिखाता कि धर्मनिरपेक्षता उसके लिए सिर्फ वोट हासिल करने की मशीन है।
विज्ञापन
उन्होनें कहा कि कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है और इसलिए अलग-थलग पड़ती जा रही है। यह कम्युनल बैग पर सेक्युलर टैग है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता समावेशी विकास की प्रतिबद्धता है। यह भाजपा और पीएम मोदी के लिए सांविधानिक संकल्प के साथ मिशन भी है। कोई नहीं कह सकता कि मोदी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव किया है।
विज्ञापन
नकवी ने पीएम के 2014 में दिए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, शपथ लेने से पहले मोदी जी ने संविधान के सामने सिर झुकाकर कहा था कि हमें वोट देने वाले और नहीं देने वाले, सभी बराबर हैं। इससे बड़ी समावेशी और धर्मनिरपेक्ष सोच नहीं हो सकती।
चुनावी राज्यों में मोदी को अपार समर्थन
नकवी ने कहा, चुनावी राज्यो में पीएम मोदी के प्रति मुस्लिमों का बहुत ही मजबूत समर्थन दिखाई पड़ रहा है। सभी संतुष्ट हैं कि मोदी के रहते समाज का कोई भी हिस्सा असुरक्षित नहीं है। मोदी जी विकास के नायक हैं और जनता के नेता हैं। जनता का मतलब इसमें समाज का हर तबका शामिल है। इन चुनावों में भाजपा ने मुस्लिमों को भी टिकट दिया है और धीरे धीरे मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है।