{"_id":"59b77cf54f1c1be17f8b6227","slug":"naming-of-pak-based-terror-group-in-brics-declaration-as-a-victory-says-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस बोला- ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तानी आतंकियों का नाम आना बड़ी सफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रूस बोला- ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तानी आतंकियों का नाम आना बड़ी सफलता
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने जियामेन ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के नामों को उजागर किए जाने का स्वागत किया है। रूस का कहना है कि यह उन देशों के लिए जीत की तरह है जो आतंकवाद से पीड़ित हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि जियामेन ब्रिक्स में पाक स्थित आतंकी गुटों का नाम लिया जाना भारतीय कूटनीति की बड़ी सफलता है। इससे पहले गोवा बिक्स सम्मेलन में भी रूस और भारत आतंकवाद का मुद्दा उठा चुके हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रूसी राजदूत सेर्गेई कर्मालिटो ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों के नाम लिए जाना उन देशों के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है, जो आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इन आतंकी गुटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
बिक्स में जैश-ए-मोहम्मद और तश्कर-ए-तैयबा को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन घोषित करवाने के बाद अब भारत का अगला कदम जैश के चीफ मौलाना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन लगवाना है। हालांकि चीन भारत की तमाम कोशिशों पर अपने वीटो का इस्तेमाल कर पानी फेर देता है।
जैश 2016 में उरी अटैक और पठाकोट हमले को अंजाम दे चुका है। ये दोनों हमले भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए थे। जिसमें कई सुरक्षबल शहीद हुए थे।