फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   name of MJ Akbar, Gautam Adhikari and Tarun Tejpal in member list of Editors Guild

एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों की सूची में अकबर, अधिकारी और तेजपाल का नाम भी

Sat, 17 Nov 2018 04:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
name of MJ Akbar, Gautam Adhikari and Tarun Tejpal in member list of Editors Guild
एमजे अकबर, गौतम अधिकारी व तरुण तेजपाल

एडिटर्स गिल्ड ने शुक्रवार को अपने सदस्यों की नई सूची जारी की। इसमें यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और तहलका पत्रिका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल का भी नाम भी शामिल है। इन लोगों के नाम हटाने के लिए गिल्ड के अंदर से ही आवाज उठी थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। 

विज्ञापन


देश में मीटू अभियान शुरू होने के बाद कई महिला पत्रकारों ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री और वरिष्ठ पत्रकार अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके चलते पिछले महीने उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन

एडिटर्स गिल्ड ने पिछले महीने अकबर से उन पर आरोप लगाने वाली एक महिला पत्रकार के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक मानहानि के केस को वापस लेने की मांग की थी। साथ ही महिला पत्रकारों को कानूनी मदद मुहैया कराने की बात भी कही थी। 

वहीं, तेजपाल पर दुष्कर्म का आरोप है। इस समय वह जमानत पर बाहर हैं। सूची में वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी का नाम भी शामिल है। अधिकारी भी यौन दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed