फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Nagrik Devo Bhava': PM Modi's good governance mantra to bureaucrats, News

17th Civil Services Day: 'नागरिक देवो भवः', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरशाहों को दिया सुशासन का मंत्र

Mon, 21 Apr 2025 05:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

Civil Services Day: पीएम मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों से अपील की है कि वे सभी 'नागरिक देवो भवः' के सिद्धांत को अपनाएं। पीएम मोदी ने अफसरों से अपील की कि वे संवेदनशील बनें, गरीबों की आवाज सुनें और उनके संघर्षों को समझें।

विज्ञापन
'Nagrik Devo Bhava': PM Modi's good governance mantra to bureaucrats, News
प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरशाहों को दिया सुशासन का मंत्र - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिविल सेवकों से कहा कि वे आम नागरिकों, खासकर वंचित वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करते समय 'नागरिक देवो भवः' के सिद्धांत को अपनाएं। उन्होंने विकास को समावेशी बनाने के लिए अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


'खुद को विकसित भारत के निर्माता के रूप में देखें'
17वें सिविल सेवा दिवस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सिविल सेवकों को खुद को केवल प्रशासक नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माता के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है, इसलिए सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: बंगलूरू में वायुसेना के विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, पुलिस की लापरवाही आई सामने, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


'संवेदनशील बनें, गरीबों की आवाज सुनें'
प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और यह प्रयास गरीबी मुक्त भारत की दिशा में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्रशासन का उद्देश्य सिस्टम को चलाना नहीं, बल्कि संभावनाओं को बढ़ाना होना चाहिए। पीएम मोदी ने अफसरों से अपील की कि वे संवेदनशील बनें, गरीबों की आवाज़ सुनें और उनके संघर्षों को समझें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों की गति को और तेज करने की जरूरत है और हर क्षेत्र में नए बदलाव लाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें - MHA On Naxalism: नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

16 सिविल सेवकों को दिया गया पुरस्कार
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम फिजिक्स जैसी तकनीकें आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन लाएंगी और सिविल सेवकों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 16 सिविल सेवकों को पुरस्कार भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed