फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nagpur auto driver murder extra marital affair wife arrested thane

महाराष्ट्र: समझौता करने गए पति की कराई हत्या, आरोपी पत्नी ठाणे से गिरफ्तार; पुलिस का अहम खुलासा?

Sun, 04 Oct 2026 12:57 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 04 Oct 2026 12:57 PM IST
सार

नागपुर में अवैध संबंध के चलते ऑटो ड्राइवर पति की हत्या कराने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। महिला डेढ़ महीने से फरार चल रही थी। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
nagpur auto driver murder extra marital affair wife arrested thane
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में ऑटो ड्राइवर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। डेढ़ महीने पहले नागपुर में अपने पति की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 साल की आरोपी महिला, जिसकी पहचान दीपाली उर्फ बाली विजय सालुंके के तौर पर हुई है, का कथित तौर पर विवाहेतर संबंध चल रहा था। इसी वजह से अक्सर उसके पति गौरव रागड़े (27) के साथ झगड़े होते थे। गौरव नागपुर के अजनी इलाके में ऑटो-रिक्शा चलाता था। अगस्त में हुई इस घटना से करीब आठ महीने पहले ही दोनों ने अंतर्जातीय प्रेम-विवाह किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मार्च, एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे; कौन-कौन हुआ शामिल?
विज्ञापन


कब से है झगड़ा?
पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद ही रागड़े को ऋषिकेश खोड़े के साथ दीपाली के कथित रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद से दोनों में झगड़े शुरू हो गए। बाद में महिला अपने पति का घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। 20 अगस्त की दोपहर, रागड़े ने अपने पिता को बताया कि वह दीपाली और खोड़े के साथ विवाद सुलझाने के लिए नागपुर के नरेंद्र नगर जा रहा है। खोड़े उस समय सुंदरबन लेआउट में अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। उस दिन शाम करीब 5 बजे, रागड़े और खोड़े ग्रुप के बीच तीखी बहस हुई। पीड़ित के पिता के अनुसार, दीपाली के उकसाने पर खोड़े और उसके साथियों ने नरेंद्र नगर में एक नाले के पुल के पास रागड़े पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: शिवसेना नेता के परिवार ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात, सीएम फडणवीस से क्या की मांग?

पुलिस ने क्या कहा?
ठाणे में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड की रहने वाली आरोपी महिला इसके बाद छिप गई थी। पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को यहां पकड़ा गया। ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश साल्वी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध में अपनी भूमिका कबूल कर ली है। अधिकारी ने बताया कि उसे नागपुर की बेलतारोडी पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास दूसरे आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed