फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland: Ruling NDPP passes resolution to merge with NPF

Nagaland: नगालैंड की सियासत में बड़ा बदलाव, एनडीपीपी और एनपीएफ के विलय का रास्ता साफ

Sat, 18 Oct 2025 09:37 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 09:37 PM IST
सार

नगालैंड की सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने शनिवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ विलय का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पारित कर दिया। यह निर्णय पार्टी के छठे महाधिवेशन के दौरान लिया गया।

विज्ञापन
Nagaland: Ruling NDPP passes resolution to merge with NPF
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगालैंड की सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने शनिवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ विलय का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पारित कर दिया। यह निर्णय पार्टी के छठे महाधिवेशन के दौरान लिया गया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष चिंगवांग कोन्याक, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग, मंत्री, विधायक और राज्य भर के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘कैपिटल कल्चरल हॉल’ में आयोजित इस अधिवेशन में देश की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टियों में से एक नगा पीपुल्स फ्रंट के बैनर तले दोनों पार्टियों के विलय के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदन ने विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन


नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने प्रस्ताव के माध्यम से ‘नगा हितों और नगा लोगों के व्यापक हित में विलय के प्रस्ताव का स्वागत किया और इसे मंजूरी दी’। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने एनपीएफ के कदम को ‘परिपक्व और सुविचारित’ बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह विलय नगा लोगों की आवाज और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली एक मजबूत और एकीकृत क्षेत्रीय शक्ति का निर्माण करेगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया कि एनडीपीपी, एनपीएफ के इस प्रस्ताव का स्वागत और स्वीकार करती है ताकि नागा जनजातीय हितों और नागा  आंदोलन को मज़बूती मिल सके। पार्टी ने इस कदम को एक परिपक्व और दूरगामी रणनीति बताया और भरोसा जताया कि इससे क्षेत्रीय राजनीति को एक मज़बूती मिलेगी। एनडीपीपी ने स्पष्ट किया कि यह विलय नागा राजनीतिक मुद्दे के स्थाई समाधान में मददगार साबित होगा और एकजुट क्षेत्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में जन-आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेफ्यू रियो और कोन्याक को मिला समर्थन
प्रस्ताव में कोन्याक और रियो के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि उनकी राजनीतिक समझदारी ने पार्टी को वर्तमान मुकाम तक पहुंचाया है। अधिवेशन ने दोनों नेताओं को विलय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया। यह प्रस्ताव एनडीपीपी के प्रस्ताव समिति के संयोजक केजी केन्ये और अन्य सदस्यों द्वारा पेश किया गया, जिसे हाथ उठाकर पारित किया गया।


मंगलवार को होगा औपचारिक विलय
एनडीपीपी और एनपीएफ का औपचारिक विलय 21 अक्टूबर यानी मंगलवार को एनपीएफ के आम अधिवेशन में होगा। इसी दिन एनपीएफ अपनी 63वीं स्थापना दिवस भी मना रही है। दोनों दलों के शीर्ष नेता इस बीच बंद कमरे में कई दौर की बैठकें कर रहे हैं ताकि ट्रांजिशन और नई टीम के गठन को अंतिम रूप दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed