फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Police sets up SIT to probe allegations of harassment against IAS officer News In Hindi

SIT: आईएएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित, नगालैंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sat, 12 Apr 2025 12:48 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

नगालैंड के एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है। 

विज्ञापन
Nagaland Police sets up SIT to probe allegations of harassment against IAS officer News In Hindi
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

विस्तार

नगालैंड पुलिस ने राज्य के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अधिकारी पर नगालैंड निवेश एवं विकास प्रधिकरण (आईडीएएन) की कई महिला कर्मचारियों के साथ यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष ने की थी शिकायत
पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार नगालैंड राज्य महिला आयोग (एनएससीडब्लू) की अध्यक्ष न्गिनयेह कोन्याक ने 17 मार्च को पुलिस महानिदेशक को एक लिखित शिकायत दी थी। यह शिकायत आईडीएएन की कुछ महिला कर्मचारियों की ओर से दी गई थी। इन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने वेतन बढ़ाने और नौकरी की सुरक्षा के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- फिर होगा शिअद-भाजपा का गठजोड़?: अकाली दल को नया प्रधान मिलने के बाद कैसे बदलेंगे समीकरण, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी एसआईटी
बता दें कि नगालैंड पुलिस ने 5 अप्रैल को एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी बनाई है, जो इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इससे पहले महिला आयोग ने 5 मार्च को इन महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद 25 मार्च को जांच के लिए एक महिला डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएसपी ने 1 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपों में प्रथम दृष्टया सच्चाई नजर आ रही है और मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए। इसके बाद 2 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई।


ये भी पढ़ें:- Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा मामले में 110 गिरफ्तार, अन्य जिलों में भी छापेमारी जारी

पहले भी विवादों में रह चुके है अधिकारी

गौरतलब है कि यह आईएएस अधिकारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। साल 2021 में, जब वह नोकलाक जिले में डिप्टी कमिश्नर थे, तब उन पर दो नाबालिग घरेलू सहायिकाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोप पत्र भी दायर किया गया था और विशेष पॉक्सो अदालत ने इसका संज्ञान लिया था। हालांकि, वर्तमान मामले में आईएएस अधिकारी ने सभी आरोपों को नकार दिया है। एसआईटी अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed