फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland CM said BJP working for 400+ with its allies NDPP never compromise with Nagas faith and identity

Nagaland: CM बोले- BJP अपने सहयोगियों के साथ 400+ के लिए कर रही काम, कांग्रेस से इंडी गठबंधन भी नहीं संभल रहा

Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
सार

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि नागालैंड में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। बावजूद इसके वह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा पर अल्पसंख्यक विरोधी होने और ईसाईयों पर अत्याचार करने का राग अलापती रहती है, जिसमें क्या पता कुछ सच हो लेकिन बाकी तो दुष्प्रचार ही है।

विज्ञापन
Nagaland CM said BJP working for 400+ with its allies NDPP never compromise with Nagas faith and identity
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

एनडीपीप नागालैंड के लोगों की आस्था और पहचान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। यह कहना है कि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का। रियो ने कहा कि एनडीपीपी के चुम्बेन मरी नागालैंड के लोगों के लिए सही उम्मीदवार हैं। दरअसल, सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की बैठक आयोजित हुई। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागालैंड में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। बावजूद इसके वह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा पर अल्पसंख्यक विरोधी होने और ईसाईयों पर अत्याचार करने का राग अलापती रहती है, जिसमें क्या पता कुछ सच हो लेकिन बाकी तो दुष्प्रचार ही है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी बहुत दूरदर्शी नेता हैं
नागालैंड सीएम ने कहा कि एनडीपीपी हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों और ईसाईयों के कल्याण के लिए खड़ी रहेगी। नागालैंड एक संसाधन संकट वाला राज्य है। हमें केंद्र सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है। केंद्र की कल्याणकारी नीतियां सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने हमेशा समान विकास पर विचार किया है। भाजपा अपने दम पर 300 से अधिक सीटें और अपने सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस की हालत बहुत खराब है, कांग्रेस से इंडी गठबंधन भी नहीं संभल पा रहा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया
रियो ने मतदाताओं से अपील की कि वे सभी मुरी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी पूर्वक निर्णय लेना होगा और अपने सांसदों को बहुमत वाले गठबंधन में भेजना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब उन्होंने नागालैंड के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने 2003 में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत रेलवे और चार लेन की दीमापुर-कोहिमा सड़क परियोजना के लिए धन रोक दिया था। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति शासन भी लगा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जाने कुछ तथ्य

  • नागालैंड में लोकसभा सीट- एक
  • मतदान- 19 अप्रैल

मैदान में तीन उम्मीदर उतरे हैं…

  • एनडीपीपी- चुम्बेन मरी
  • कांग्रेस- एस सुपोंगमेरेन जमीर
  • स्वतंत्र उम्मीदवार- हेइथुंग तुंगो लोथा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed