फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland CM allocate the portfolios, kept the finance department with himself

Nagaland: नगालैंड के मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, वित्त विभाग रखा अपने पास

Fri, 10 Mar 2023 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री तदितुई रंगकाऊ ज़ेलियांग को योजना और परिवर्तन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग आवंटित किए गए जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को गृह और सीमा मामलों के विभाग दिए गए। राज्य की पहली महिला मंत्री सल्हौतुओनुओ क्रूस को महिला संसाधन विकास और बागवानी विभाग दिया गया...

विज्ञापन
Nagaland CM allocate the portfolios, kept the finance department with himself
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने अपने दो उपमुख्यमंत्रियों और नौ मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। रियो ने विपक्ष विहीन सरकार में 24 विधायकों को विभिन्न विभागों के सलाहकार के रूप में भी नियुक्त किया। रियो ने वित्त, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार जैसे विभागों को अपने पास रखा।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री तदितुई रंगकाऊ ज़ेलियांग को योजना और परिवर्तन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग आवंटित किए गए जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को गृह और सीमा मामलों के विभाग दिए गए। राज्य की पहली महिला मंत्री सल्हौतुओनुओ क्रूस को महिला संसाधन विकास और बागवानी विभाग दिया गया। संसदीय मामलों का विभाग के जी केन्ये को दिया गया जबकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पी पैवांग कोन्याक को दिया गया।

विज्ञापन

सभी पक्षों को समायोजित करने के लिए, रियो ने 24 सलाहकारों की नियुक्ति की और उन्हें जनजातीय मामलों, कृषि, नगरपालिका मामलों, श्रम और उद्योग और वाणिज्य जैसे विभिन्न विभाग आवंटित किए गए हैं। एनडीपीपी के वरिष्ठ विधायक शेरिंगैन लोंगकुमेर को कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि उन्हें स्पीकर बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन नगालैंड में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है। एनसीपी, एनपीपी, नगा पीपुल्स फ्रंट, आरपीआई (ए), एलजेपी (रामविलास), जेडी (यू) और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। नियम के अनुसार, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले नागालैंड में मुख्यमंत्री सहित 12 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed