फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga militant leader shot dead in Cachar near Assam-Manipur border News Updates

Assam: असम के कछार में नगा उग्रवादी नेता की गोली मारकर हत्या, आंतरिक विवाद बताई जा रही वजह

Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर (असम) Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने बैठक बुलाई थी, जिसमें कुछ विवाद पैदा हो गया। गोलीबारी बैठक स्थल के बाहर हुई।  

विज्ञापन
Naga militant leader shot dead in Cachar near Assam-Manipur border News Updates
असम पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम-मणिपुर सीमा के पास आंतरिक विवाद को लेकर मंगलवार को एक नगा उग्रवादी नेता की उसके संगठन के एक सदस्य ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना असम के कछार जिले के जिरिंगघाट इलाके में हुई, जहां मृतक कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। उन्होंने कहा कि जिस संगठन से उग्रवादी जुड़ा था, उसका सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने बैठक बुलाई थी, जिसमें कुछ विवाद पैदा हो गया। गोलीबारी बैठक स्थल के बाहर हुई। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मृतक नगा उग्रवादी संगठन का वरिष्ठ नेता था। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed