फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda is first in the race to become Himachal Pradesh Cm

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री की रेस में जे पी नड्डा सबसे आगे, कुछ देर में होगा मुख्यमंत्री का ऐलान

Sun, 24 Dec 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Nadda is first in the race to become Himachal Pradesh Cm
हिमाचल में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। लेकिन माना ये जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रेस में जे पी नड्डा सबसे आगे चल रहे हैं।  नड्डा और  जयराम ठाकुर एक खेमे के हैं लेकिन जयराम आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। धूमल एंड कंपनी हाईकमान, खासकर जेटली कृपा और धूमल-पीएम रिलेशन पर आशान्वित है।
विज्ञापन


फिलहाल टीम धूमल रेस में पिछड़ती हुई दिख रही है, लेकिन उम्मीद भी कर रही है। शिमला में अभी विधायकों और प्रयवेक्षकों की मीटिंग चल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री का ऐलान होना है। शिमला में चल रही बैठक में फिलहाल केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार धूमल और सेंट्रल ऑबजरवर निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


वहीं भारद्वाज और एक अन्य चेहरे पर भी नजर है। डिप्टी सीएम की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। पर्यवेक्षक और प्रभारी को क्लीयर मैंडेट के साथ भेजे जाने की तैयारी है। वहीं हिमाचल में सीएम चेहरा घोषित करने को लेकर भाजपा में चल रही माथापच्ची के बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सीएम पद के लिए अपने दावे को लेकर प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। धूमल ने अपने फेसबुक पेज पर भी प्रेसनोट को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- हिमाचल में इस वजह से चुनाव हारे भाजपा के दिग्‍गज, सत्ती ने किया खुलासा
 
प्रेस नोट जारी कर धूमल ने कहा कि 2017 के चुनावों में जनता ने पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर सत्तासीन किया है। पार्टी का आभारी हूं कि उसने मेरे नेतृत्व में यह चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। प्रदेश की जनता ने भी विश्वास प्रकट करते हुए दो तिहाई बहुमत प्रदान किया। 



 

सीएम पद के लिए मुकाबला अब और रोचक हो गया

Nadda is first in the race to become Himachal Pradesh Cm
Prem kumar dhumal
वहीं, शानदार जीत के बावजूद अपनी सीट हारने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि चुनावी नतीजों के दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी पद की दौड़ में नहीं है और नेतृत्व का चयन पार्टी हाई कमान के अधिकार क्षेत्र में है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किसी भी पद की दौड़ में न होने की बात कह उनके नाम को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। ऐसे में सीएम पद के लिए मुकाबला अब और रोचक हो गया है।

हालांकि भाजपा हाईकमान ने गुजरात के बाद हिमाचल के सीएम का नाम भी तय कर दिया है। सीएम के नाम का एलान पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर रविवार दोपहर 12:30 बजे विधायक दल की बैठक में कर सकते हैं।

Nadda is first in the race to become Himachal Pradesh Cm
nadda
जीते विधायकों से जयराम ठाकुर जबकि विधायक दल से बाहर के नेता पर दांव खेला तो संसदीय बोर्ड की पहली पसंद जेपी नड्डा बताए जा रहे हैं। दबाव में दिख रहे धूमल खेमे के लिए इतनी राहत जरूर है कि समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में तरजीह मिल सकती है। 

पर्यवेक्षकों के सामने धूमल समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन का नतीजा भी सामने आएगा। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षकों ने खेमेबाजी को लेकर भी अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी होगी।

इधर, मुख्यमंत्री के नाम तय करने के लिए एक तरफ दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व माथापच्ची करता रहा, जबकि विधायक शिमला में डटे रहे। विधायकों को शिमला और आसपास रहने के निर्देश पहले से दिए गए थे।

वरिष्ठ विधायक जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल, सुरेश भारद्वाज शिमला में थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी अपने आवास पर थे। कुछ विधायक चंडीगढ़ गए थे, जिन्हें पार्टी ने दोपहर बाद रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक के बारे में सूचित कर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed