फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mysuru student murdered in America after 15 minutes of talking to his father

पिता से बात करने के 15 मिनट बाद ही अमेरिका में मैसुरू के छात्र की हत्या

Sun, 01 Dec 2019 03:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Dec 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Mysuru student murdered in America after 15 minutes of talking to his father
सांकेतिक तस्वीर

मैसूरू निवासी सुदेश भट्ट को शुक्रवार दोपहर अपने बेटे अभिषेक से बात करने के शायद 15 मिनट बाद ही बेटे को गोली मारे जाने की सूचना मिली। अभिषेक ने अपने परिवार को एक व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा था।

विज्ञापन

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे मैसूरू के 25 वर्षीय अभिषेक की अज्ञात हमलावर ने सैन बर्नार्डिनो में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसके परिवार ने बताया कि अभिषेक की हत्या उस होटल में ही कर दी गई, जहां वह अंशकालिक रूप से काम करता था। उनके रिश्तेदार रामनाथ के अनुसार ‘उसके साथ काम करने वाले एक साथी ने  गुरुवार रात करीब 11.30 बजे (भारत में शुक्रवार दोपहर एक बजे) अभिषेक को होटल के एक कमरे के बाहर मृत पाया था। पुलिस अधिकारी अभी भी अपराध के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसूरू के कुवेम्पु नगर निवासी अभिषेक ने पिछले साल मार्च में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने से पहले विद्या विकास कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।  परिवार ने बताया कि ‘शव को वापस भारत लाने में मदद के लिए उन्होंने मैसूरू के सांसद प्रतापसिम्हा से संपर्क किया था।


सिम्हा ने संयुक्त राज्य में भारतीय दूतावास के साथ समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था।’ बीजेपी कर्नाटक के अध्यक्ष नलिन कुमार काटेल ने शुक्रवार को एक ट्वीट में अभिषेक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed