फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mysuru gang rape case cracked 5 labourers from Tamil Nadu arrestede Latest News Update

कर्नाटक: मैसूर सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तमिलनाडु के पांच मजदूर गिरफ्तार

Sat, 28 Aug 2021 05:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 05:48 PM IST
सार

कर्नाटक के डीजी और आईजीपी प्रवीण सूद ने बताया कि हम जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीमें जांच कर रही हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई में तेजी लाने की मांग की है।

विज्ञापन
Mysuru gang rape case cracked 5 labourers from Tamil Nadu arrestede Latest News Update
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हफ्ते की शुरुआत में मैसूरु में कॉलेज की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के डीजी और आईजीपी प्रवीण सूद ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांचों अक्सर मैसूर आते रहते हैं। सभी श्रमिक वर्ग से हैं, जो वायरिंग, लकड़ी और ड्राइविंग जैसे काम करते हैं। वे तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उनमें से एक किशोर है। उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि होना बाकी है। मामले में छठा आरोपी अब भी फरार है।

विज्ञापन


24 अगस्त का मामला
उन्होंने 24 अगस्त को मैसूर के बाहरी इलाके में चामुंडी तलहटी के पास कॉलेज की छात्रा और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की और उन्हें लूटने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। सूद ने बताया कि यह पहले डकैती का मामला है। अपराधियों ने तीन लाख रुपये की भी मांग की। लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना का अब तक कोई ब्लैकमेलिंग एंगल नहीं है।
विज्ञापन


नशे के आदी हैं आरोपी
सूद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी राज्य की थोक सब्जी मंडी बांदीपल्या एपीएमसी यार्ड से किसी काम के लिए मैसूर आते थे। वापस तमिलनाडु जाने से पहले उन्हें शराब पीने और पार्टी करने की आदत थी। वे 24 अगस्त को वहां थे। उसके बाद क्या हुआ आप सभी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से तेज सुनवाई की मांग की
सूद ने बताया कि कुछ आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि भी थी और वे तमिलनाडु के मामलों में शामिल थे। हम जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीमें जांच के हिस्से के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई में तेजी लाने की मांग की है। सूद ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो एक विशेष अभियोजक नियुक्त किया जाएगा और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed