फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmarese soldiers flee to Mizoram after their camps overrun by Arakan Army

Mizoram: अराकन सेना से खौफजदा 151 म्यांमार के सैनिक पहुंचे मिजोरम; असम रायफल्स ने दिखाई दरियादिली, कराया इलाज

Sat, 30 Dec 2023 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 30 Dec 2023 03:05 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मिजोरम में आने वाले म्यांमार के सैनिकों में कुछ गंभीर रूप से घायल थे। असम रायफल्स द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल म्यांमार के सभी जवान असम रायफल्स की हिरासत में सुरक्षित है।

विज्ञापन
Myanmarese soldiers flee to Mizoram after their camps overrun by Arakan Army
म्यांमार की सेना(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-म्यांमार सीमा पर जारी भीषण संघर्ष के बीच अराकान सेना (एए) के हमले के बाद म्यांमार सेना (एमए) के करीब 151 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के लांगताई जिले में आ गए। यहां आकर उन्होंने लांगताई के टुसेंटलॉन्ग में असम रायफल्स से संपर्क किया। मयांमार सैनिकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अराकन सेना ने उनके शिविरों पर कब्जा कर लिया, जिस वजह से उन्हें अपने हथियारों के साथ भागना पड़ा। 
विज्ञापन


म्यांनमार सेना और अराकन सेना के बीच गोलीबारी
अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में भारत के नजदीकी सीमावर्ती इलाकों में म्यांमार सेना और अराकन सेना के बीच भीषण गोलीबारी हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिजोरम में आने वाले म्यांमार के सैनिकों में कुछ गंभीर रूप से घायल थे। असम रायफल्स द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल म्यांमार के सभी जवान असम रायफल्स की हिरासत में सुरक्षित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन जवानों को कुछ दिन बाद उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और म्यांनमार सैन्य सरकार के बीच बातचीत जारी है। नवंबर में कुल 104 म्यांमार के जवान प्रो-डेमोक्रेसी मिलिशिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स द्वारा उनके शिविरों पर कब्जा करने के बाद भागकर मिजोरम आए थे। उन्हें भारतीय वायु सेना ने हवाई माध्यम से मणिपुर के मोरेह पहुंचाया था।

बता दें कि भारत-म्यांमार सीमा पर म्यांमार सेना के लड़ाकू विमानों ने पिछले शुक्रवार को अराकान आर्मी बेस पर बमबारी की। इसमें 50 कैडरों की मौत हो गई थी और करीब 30 घायल हो गए थे। भारतीय सीमा में इस बमबारी का कोई असर नहीं हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed