फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   My family not new to being called outsider Goa CM Pramod Sawants father

गोवा: सीएम प्रमोद सावंत के पिता बोले- मेरे परिवार को 'बाहरी' कहना कोई नई बात नहीं, अब फर्क नहीं पड़ता

Sun, 23 Apr 2023 05:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

पांडुरंग सावंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का सावंतवाड़ी से कोई संबंध नहीं है और वे पिछली चार पीढ़ियों से उत्तरी गोवा के कोठाम्बी गांव में रह रहे हैं।

विज्ञापन
My family not new to being called outsider Goa CM Pramod Sawants father
प्रमोद सावंत के साथ पिता पांडुरंग - फोटो : फेसबुक/डॉ. प्रमोद सावंत

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री के पिता पांडुरंग सावंत ने कहा कि उनका परिवार और उनके बेटे प्रमोद को बाहरी कहा जाना कोई नई बात नहीं है। हालांकि, इससे उन्हें परेशानी नहीं होती है। सोमवार को 50 साल के होने जा रहे मुख्यमंत्री सावंत को अक्सर कुछ राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी का बताकर 'बाहरी' व्यक्ति के रूप में लेबल करते रहे हैं।

विज्ञापन

 

मेरे परिवार का सावंतवाड़ी से कोई संबंध नहीं: पांडुरंग सावंत
पांडुरंग सावंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके परिवार का सावंतवाड़ी से कोई संबंध नहीं है और वे पिछली चार पीढ़ियों से उत्तरी गोवा के कोठाम्बी गांव में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे दादा अपने बचपन के दौरान पोंडा (दक्षिण गोवा) के उंडीर गांव से यहां आए थे, जहां हमारे परिवार के कुछ सदस्य अभी भी रहते हैं। हमारा पैतृक स्थान उत्तरी गोवा के पेरनेम तालुका के पार्से में है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने जाकर पर्रिकर को बताया प्रमोद सावंत बाहरी...
उन्होंने कहा, "जब मेरे बेटे को 2008 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए चुना गया था, तो हमें इसी तरह के एजेंडे का सामना करना पड़ा था। किसी ने जाकर (भाजपा नेता) मनोहर पर्रिकर को बताया कि प्रमोद सावंत बाहरी हैं।" उन्होंने अपने बेटे को प्रशासनिक कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए पर्रिकर की सराहना की। 
 

विज्ञापन

प्रमोद सावंत 2012 में पहली बार जीता था विधानसभा चुनाव 
डॉक्टर और उत्तरी गोवा के संखालिम से तीन बार विधायक रहे प्रमोद सावंत ने पहली बार 2012 में राज्य विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने पहली बार 2019 में तत्कालीन सीएम पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत ने राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया।

और भी पढ़ें....


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed