फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong facing trust deficit in Goa, admits party leader Girish Chodankar

Goa: ‘गोवा में कांग्रेस खो रही जमीन’, पार्टी के नेता गिरीश बोले- BJP सत्ता के लिए विपक्ष को कुचलने को तैयार

Fri, 07 Apr 2023 05:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 05:15 PM IST
सार

पिछले साल विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन तक कांग्रेस की राज्य इकाई का नेतृत्व करने वाले गिरिश ने कहा कि दलबदल बड़ी बीमारी है और इसका शिकार सिर्फ गोवा की सबसे पुरानी पार्टी नहीं हो रही है। बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिख रहा है।

विज्ञापन
Cong facing trust deficit in Goa, admits party leader Girish Chodankar
गिरिश, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा कांग्रेस के नेता गिरीश चोडनकर (Girish Chodankar) ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा शासित राज्य में पार्टी दलबदली के कारण मतदाताओं के बीच विश्वास खोती जा रही है। 

विज्ञापन

पिछले साल विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन तक कांग्रेस की राज्य इकाई का नेतृत्व करने वाले गिरिश ने कहा कि दलबदल बड़ी बीमारी है और इसका शिकार सिर्फ गोवा की सबसे पुरानी पार्टी नहीं हो रही है। बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिख रहा है।

विज्ञापन

अपने लोगों को नहीं रोक पा रही कांग्रेस

गोवा में फरवरी 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को मात्र 17 सीटें मिली थीं। पिछले साल सितंबर में परिणाम आने के बाद कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, साल 2019 में कांग्रेस के 10 से अधिक विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। पिछले साल के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने सभी 37 उम्मीदवारों को पार्टी की वफादारी की शपथ दिलाई थी। हालांकि पार्टी दलबदल रोकने में विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है, गिरीश ने भाजपा में शामिल हुए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित आठ विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब उन्होंने खुद ही गोवा में कांग्रेस के खत्म होते अस्तित्व पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गोवा में मतदाताओं के बीच विश्वास की कमी का सामना कर रही है। पार्टी के सामने मतदाताओं का विश्वास फिर से हासिल करने और पार्टी के पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती है। 

दलबदल बड़ी बीमारी

उन्होंने कहा कि दलबदल बड़ी बीमारी है और पीड़ित सिर्फ कांग्रेस नहीं है। यह सिर्फ गोवा में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में हो रहा है। भाजपा सत्ता के लिए बेताब है और विपक्ष को पूरे देश में जगह नहीं देना चाहती। वे विपक्ष को कुचलने के लिए धन और बाहुबल, अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चोडनकर, जिन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था, ने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed