फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Foreign Minister to lead delegation for SCO summit in India news and updates

Pakistan: PM मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आएंगे, जानें वजह

Thu, 20 Apr 2023 01:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 20 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके चलते उन्हें अपने ही देश में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

विज्ञापन
Pakistan Foreign Minister to lead delegation for SCO summit in India news and updates
बिलावल भुट्टो - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चार और पांच मई को भारत में रहेंगे। वे यहां गोवा में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। बताया गया है कि बिलावल के साथ अधिकारियों का एक डेलिगेशन भी भारत दौरे पर आएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि अगर पाकिस्तानी विदेश मंत्री व्यक्तिगत रूप से इस बैठक में भाग लेने आते हैं, तो यह 2011 के बाद से इस्लामाबाद की तरफ से किसी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी। 2011 में पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत का दौरा किया था। खार वर्तमान में विदेश मामलों की राज्यमंत्री के रूप में सेवारत हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मई 2014 में तत्कालीन पीएम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर आए थे। इसके बाद दिसंबर 2015 में भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान का दौरा किया था और कुछ दिनों बाद पीएम मोदी ने पड़ोसी देश का संक्षिप्त दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं बिलावल
इससे पहले दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके चलते उन्हें अपने ही देश में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को पालने-पोसने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर विवादित बयानबाजी की थी।


भारत में होनी हैं एससीओ की बैठकें?
बता दें कि शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) एक ताकतवर क्षेत्रीय फोरम है, जिसके सदस्यों में रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान और ईरान के साथ ही मध्य एशिया के देश शामिल हैं। एससीओ की अध्यक्षता फिलहाल भारत के पास है और भारत की अध्यक्षता में इस साल एससीओ की बैठकें होनी हैं। इनमें एससीओ के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों और विदेश मंत्रियों की बैठकें शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed