{"_id":"5c6c66d6bdec2211df413d52","slug":"must-be-bullet-proof-jacket-for-jawans-before-bullet-train-says-abhishek-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन से पहले जवानों के लिए चाहिए बुलेट प्रूफ जैकेट, सीएम ममता के भतीजे अभिषेक की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुलेट ट्रेन से पहले जवानों के लिए चाहिए बुलेट प्रूफ जैकेट, सीएम ममता के भतीजे अभिषेक की मांग
Wed, 20 Feb 2019 01:58 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। अभिषेक ने कहा कि देश के प्रत्येक परिवार से एक जवान को सेना में भर्ती होना चाहिए। बीते वर्षों में हम सशस्त्र बलों में भारत के प्रत्येक घर से एक सदस्य की भागीदारी के संबंध में अनौपचारिक चर्चा करते रहे हैं, मेरा मानना है कि अब ये मामला संसद में उठना चाहिए
विज्ञापन
समय आ गया है विधायिका को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। वे अपने जीवन का बलिदान देते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सकें। बुलेट ट्रेन से पहले हमें अपने जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए। आज वह समय है जब हमें अपने जवानों के साथ दृढ़ता से खड़ा होना पड़ेगा।
विज्ञापन
बता दें कि इजरायल में 18 साल की उम्र पार करने के बाद हर नागरिक को अनिवार्य रूप से सेना में काम करना होता है। हालांकि, अरब नागरिकों, दिव्यांगों, धार्मिक सेवारत और मनोरोगियों को इस नियम में छूट मिलती है।
विज्ञापन