{"_id":"5b8b019342c79252c6583d38","slug":"muslims-prepare-for-citizenship-papers-imam-appeals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमान तैयार रखें नागरिकता के कागजात, इमाम ने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुसलमान तैयार रखें नागरिकता के कागजात, इमाम ने की अपील
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की मशहूर नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी ने अपने समुदाय के लोगों से नागरिकता के तमाम कागजात तैयार रखने को कहा है। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) से 40 लाख लोगों के नाम बाहर होने और बंगाल में भी एनआरसी लागू करने के भाजपा नेताओं के बयान के बाद इमाम ने मुसलमानों से तमाम संबंधित कागजात दुरुस्त रखने की अपील की है।
विज्ञापन
कासमी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने शुक्रवार की नमाज के बाद समुदाय के लोगों से उक्त अपील की है। उन्होंने कहा कि समुदाय के हर व्यक्ति को वोटर कार्ड, आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज और संपत्ति के उत्तराधिकार से संबंधित कागजात तैयार रखने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनको पेश किया जा सके।
विज्ञापन
इमाम ने कहा कि दूसरी मस्जिदों के इमामों को भी ऐसी अपील करनी चाहिए। इसके साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिये भी इस मुद्दे पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन