{"_id":"59c6d8bf4f1c1b8e688b6199","slug":"muslims-artist-make-the-tallest-durga-statue-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मुस्लिम बना रहे हैं सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगी दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में मुस्लिम बना रहे हैं सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगी दर्ज
रीता तिवारी, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
100 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के गुवाहाटी में बांस से बनने वाली सौ फुट ऊंची दुर्गा की प्रतिमा दुनिया में अपने किस्म की सबसे ऊंची प्रतिमा के तौर पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगी। विष्णुपुर दुर्गा पूजा समिति के लिए कला निदेशक नुरुद्दीन अहमद की देखरेख में बीते एक अगस्त से ही 40 मजदूर दिन-रात इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलाकारों के आभाव में इस बार टूट गयी 32 साल पुरानी रामलीला की परम्परा
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2015 में कोलकाता में फाइबर से बनी 83 फुट की एक प्रतिमा ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था। नुरुद्दीन कहते हैं कि उनसे अक्सर सवाल किया जाता है कि मुसलमान होने के बावजूद वे हिंदू देवताओं की ऐसी प्रतिमा क्यों बनाते हैं। लेकिन वर्ष 1975 से ही यह काम करने वाले अहमद कहते हैं कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता। मानवता की सेवा करना ही उसकी ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा को बनाने में पांच हजार बांसों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
इस परियोजना के सुपरवाइजर दीप अहमद बताते हैं कि पहले इस प्रतिमा की ऊंचाई 110 फुट रखने का विचार था। लेकिन इस बीच 17 सितंबर को आए एक भयावह तूफान की वजह से ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। उसके बाद बचे-खुचे समय में दोबारा इसे तैयार करना एक बड़ी चुनौती थी।
ये भी पढ़ें- इस बार इको फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ मनेगा दुर्गापूजा समारोह
लेकिन सबके सहयोग से यह काम लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अहमद बताते हैं कि इस प्रतिमा की खास बात यह है कि सब कुछ बांस से ही बनाया गया है। इसमें किसी धातु या प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।