फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim woman of Kerala faces death threats on social media for firday prayers

केरल: जुमे की नमाज पढ़ाने वाली महिला इमाम को जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Jan 2018 08:40 PM IST
एजेंसी, मलप्पुरम
एजेंसी, मलप्पुरम Updated Mon, 29 Jan 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
 Muslim woman of Kerala faces death threats on social media for firday prayers
केरल के मलप्पुरम में पिछले हफ्ते शुक्रवार को जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाली महिला को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इसके बावजूद इमाम की भूमिका निभाने वाली जमीता ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं है और जुमे की नमाज की अगुवाई करती रहेंगी। 
विज्ञापन


जमीता ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर टिप्पणी और धमकी पोस्ट किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि मुझे जिंदा नहीं रहने दिया जाए। मुझे जिंदा जला दिया जाए क्योंकि मैं इस्लाम को तबाह कर रही हूं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब पर धमकी दी जा रही है, लेकिन मैं इससे डरने वाली नहीं हूं। मैं इन धमकियों के आगे नहीं झुक सकती।

गौरतलब है कि कुरान सुन्नत सोसायटी की महासचिव 34 वर्षीय जमीता ने बीते शुक्रवार को जिले के वांडूर गांव में सोसायटी के कार्यालय में जुमे की नमाज की अगुवाई की थी। हर शुक्रवार को जुमे की नमाज की अगुवाई आम तौर पर पुरुष करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed