{"_id":"57625c504f1c1bcb3811b82f","slug":"muslim-students-practise-yoga-everyday-in-ramzan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम छात्राएं रमजान में रोज कर रहीं हैं योगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुस्लिम छात्राएं रमजान में रोज कर रहीं हैं योगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
अहमदाबाद में अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल की छात्राएं हर दिन योगा का अभ्यास कर रहे हैं। छात्राओं का मानना है कि अध्यात्मिक अनुशासन का कोई धर्म नहीं होता है। छात्राएं प्रत्येक दिन 30 मिनट योगा करतीं हैं, उनका मानना है कि योगा करने से रोज रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
नमीरा नाम की छात्रा कहती हैं, 'हम सभी जानते हैं कि योग के बहुत से फायदे हैं। यह किसी धर्म विशेष से जुड़ा हुआ नहीं है, कोई भी इसे कर सकता है। योग हमें स्वस्थ्य रहने में मदद करता है। रमजान के दिनों में हम कुछ भी नहीं खाते यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं ऐसे में योग हमें बहुत मदद करता है।'
विज्ञापन
स्कूल के शारीरिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक, मल्लिक हुस्सैनबाई ने कहा कि, 'छात्रों को व्यायाम से बहुत लाभ मिल रहा है। हमने छात्रों को पूरी आजादी दे रखी है कि वो 'ओंकार' का जाप करें या न करें यह उन्हें तय करना है।
विज्ञापन