फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim businessman of Chennai donated one lakh rupees for Ram Mandir Construction

मुस्लिम कारोबारी ने राम मंदिर के लिए दान किए एक लाख रुपये, कहा- अच्छे काम के लिए आगे आना गलत नहीं

Tue, 16 Feb 2021 06:42 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 16 Feb 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Muslim businessman of Chennai donated one lakh rupees for Ram Mandir Construction
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर निर्माण को लेकर दान देने का सिलसिला लगातार जारी है। देशभर के लोग अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए अपनी इच्छानुसार दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब तमिलनाडु के एक मुस्लिम कारोबारी ने भी एक लाख रुपये का दान दिया है।

विज्ञापन


बता दें, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में मदद करने के लिए दान देने वालों में मोची और छोटे व्यापारी जैसे रोजाना कमाने वाले लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के राज्य संगठन सचिव एस वी श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (एसआरजेटीके) स्थापित किया है। मंदिर निर्माण में दान देने के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन बनाए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग दान देने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम जिनके पास भी जा रहे हैं वे उदारता से दान दे रहे हैं।" जब हिंदू मुन्नानी के सदस्य और एसआरजेटीके के स्वयंसेवक डब्ल्यू एस हबीब के पास गए तो उन्होंने 1,00,008 रुपये का चेक दे दिया, जिससे कोष इकट्ठा करने वाले हैरत में पड़ गए।

तमिलनाडु के चेन्नई में संपत्ति डेवलपर हबीब ने कहा, "मैं मुसलमानों और हिंदुओं के बीच सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना चाहता हूं। हम सभी ईश्वर के बच्चे हैं। मैंने इस विश्वास के साथ राशि दान की है।" उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि कुछ वर्ग मुसलमानों को हिंदू विरोधी या देश विरोधी बताते हैं।

हबीब ने कहा कि अच्छे काम के लिए दान देने में कुछ गलत नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी और मंदिर के लिए दान नहीं करता हूं, लेकिन राम मंदिर अलग है, क्योंकि दशकों पुराना अयोध्या विवाद खत्म हो गया है।" अभियान में शामिल हिंदू मुन्नानी ने कहा कि कोष जमा करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।


हिंदू मुन्नानी के चेन्नई अध्यक्ष एटी एलनगोवन ने कहा, "जिनके पास हम जा रहे हैं, वह सभी अपनी इच्छा से दान दे रहे हैं। एक व्यक्ति भीड़ में से अचानक से निकला और 50,000 रुपये का चेक दे गया। राम भक्तों की प्रतिक्रिया जबर्दस्त थी।" आरएएस की इकाई धर्म जागरण मंच चेन्नई के आयोजक के ई श्रीनिवासन ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए न सिर्फ धनी बल्कि गरीब लोग भी दान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed