{"_id":"582b91594f1c1b7b388ff36d","slug":"music-is-not-allowed-in-muslim-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजा लाने पर मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे, बंद होगा हुक्का-पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैंड बाजा लाने पर मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे, बंद होगा हुक्का-पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 16 Nov 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सीबीगंज के तिलियापुर गांव की पंचायत ने इमामों के साथ बैठक करके यह फरमान जारी कर दिया कि किसी भी मुस्लिम परिवार में शादी या अन्य किसी कार्यक्रम में डांस पार्टी नहीं बुलाई जाएगी और न ही बैंड बजेगा। जो इस प्रतिबंध को तोड़ेगा उसका हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। ऐसी शादी में इमाम निकाह भी नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम तिलियापुर में शादी और अन्य खुशी के मौके पर लोग डांस पार्टी और बैंड बाजा बुलाते हैं। डांस पार्टियों में तो फू हड़ता की हदें पार हो जाती हैं। जबकि शरियत ने इसे नाजायज बताया है। ग्राम प्रधान नूरउद्दीन उर्फ मुन्ना की अध्यक्षता में गांव से इन सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए कमेटी बनाई गई। इसमें गांव की पांचों मस्जिदों के इमामों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
बीते दिन कादरी मस्जिद के पास हुई पंचायत में सभी ने तय किया कि शादी और किसी अन्य फंक्शन में बैंडबाजा या डांस पार्टी अब नहीं बुलाई जाएगी क्योंकि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। प्रधान ने प्रस्ताव रखा कि गांव का जो व्यक्ति यह नियम तोड़ेगा उसके यहां कोई दावत खाने नहीं जाएगा। इसका सभी ने समर्थन कर दिया।
विज्ञापन
इमामों ने कहा कि वह डांस पार्टी और बैंड बाजा लाने वाली बारातों के दूल्हे का निकाह नहीं पढ़ाएंगे। पंचायत में यह भी तय हुआ है कि जिसकी लड़की की शादी है, वह लड़के वालों से खुद ही गांव में डांस पार्टी और बैंड बाजा लाने को मना करेगा। वह मना नहीं कर पाया तो जिम्मेदारी उसी की होगी। शादी और अन्य प्रोग्राम में डांस पार्टी आम होती जा रही है।
हम सबने मिलकर फैसला लिया है कि इस पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएगी। पंचायत का फैसला जो नहीं मानेगा, उसका हुक्का पानी बंद होगा-नूरउद्दीन उर्फ मुन्ना, ग्राम प्रधान। खुशियां मनाने के तमाम तरीके हैं। शादी और अन्य प्रोग्राम में डांस पार्टी, बैंड बाजा लाना हराम है। गांव की पंचायत ने सही फैसला लिया है- मुफ्ती सलीम नूरी, प्रवक्ता, दरगाह आला हजरत।