{"_id":"61ec19505b9dd331267eda99","slug":"museum-to-be-set-up-in-memory-of-1930-jungle-satyagraha-led-by-rss-founder-dr-hedgewar-in-pusad-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 1930 के 'जंगल सत्याग्रह' की स्मृति में बनेगा संग्रहालय, आरएसएस संस्थापक हेडगेवार ने किया था नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 1930 के 'जंगल सत्याग्रह' की स्मृति में बनेगा संग्रहालय, आरएसएस संस्थापक हेडगेवार ने किया था नेतृत्व
Sat, 22 Jan 2022 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:19 PM IST
सार
1930 के जंगल सत्याग्रह की स्मृति में केंद्र सरकार महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में स्थित पुसद में एक संग्रहालय का निर्माण करवाने जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार
- फोटो : विकीपीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने महाराष्ट्र के पुसद में एक संग्रहालय की स्थापका करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संग्रहालय का निर्माण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की अगुवाई में हुए 'जंगल सत्याग्रह' की स्मृति में किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी साझा की। सिन्हा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के हिस्से के तौर पर यवतमाल जिले के पुसद में स्थित सत्याग्रह स्थल पर एक संग्रहालय बनवाने की मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस परियोजना पर काम दीनदयान बहुउद्देश्यी प्रसारक मंडल की ओर से किया जाना है। इसके सीईओ गजानन पसोदकर ने बताया कि मंडल को केंद्रीय मंत्रालय से इस संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में बताया गया है कि संग्रहालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने हमले एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि हेडगेवार ने पुसद में 21 जुलाई 1930 को नागरिक अवज्ञा आंदोलन के हिस्से के रूप में इस आंदोलन की अगुवाई की थी। यह संग्रहालय इस सत्याग्रह में हेडगेवार की भागीदारी को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा इसमें लाइट व साउंड शो की व्यवस्था भी की जाएगी।