फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   murder of rajmistri in meerut uttar pradesh

संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत, बेटा और पत्नी घर से गायब

Sat, 14 May 2016 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 14 May 2016 07:58 AM IST
सार

  • तहरीर में कहा- शराब के नशे में गिरकर सिर में चोट लगने से गई जान
  • घटना के बाद चर्चा रही कि हरकतों से तंग बेटियों ने ही मार डाला
  • मौत के बाद अपने पांच साल के बेटे के साथ पत्नी घर से गायब

विज्ञापन
murder of rajmistri in meerut uttar pradesh
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले चर्चा यह थी कि राजमिस्त्री की हरकतों से तंग आकर बेटियों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया और थाने पहुंच गईं। लेकिन, समाज के जिम्मेदार लोग बेटियों के बचाव में आगे आए।

विज्ञापन


बेटी की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि नशे की हालत में गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने की बात कही है। उधर, राजमिस्त्री की मौत के तुरंत बाद उसकी पत्नी घर से गायब हो गई।
विज्ञापन


हमीरपुर जिला के पंधरी गांव का निवासी कर्ण सिंह (45)  राजनगर में परिवार के साथ किराये के मकान में अपनी पत्नी संतोष, बेटी राधा (18), रोशनी (13) और बेटे मनीष (5) के साथ रहता था। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:45 बजे राधा और रोशनी मेडिकल थाने पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया हादसा

murder of rajmistri in meerut uttar pradesh
पुलिस को बताया कि उनके पापा की मौत हो गई है। घर में उनकी लाश पड़ी है। पुलिस दोनों को लेकर उनके घर पहुंची। कमरे में कर्ण का खून से लथपथ शव पड़ा था। देखने से लग रहा था कि उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया है। फर्श पर काफी खून बिखरा था। कर्ण की पत्नी और बेटा मनीष भी घर पर नहीं मिले।

पुलिस के पहुंचने पर घर के बाहर काफी भीड़ लग गई। मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं रहीं। दोपहर करीब एक बजे एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ ने इस पर विराम लगाते हुए बताया कि कर्ण की बेटी ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका पिता शराब के नशे में खिड़की से कमरे के फर्श पर गिर गया था। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। एसओ का दावा है कि संतोष राजनगर में ही अपनी बहन के घर मिली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed