फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder case against Congress leader Jagdish Tytler accused of Sikh riots, charges framed

Jagdish Tytler: सिख दंगे के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर हत्या का मुकदमा, तय कर दिये आरोप

Fri, 30 Aug 2024 08:45 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:45 PM IST
सार

सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर हत्या का मुकदमा चलेगा। दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। सीबीआई ने आरोप लगाया कि टाइटलर ने 1984 में दंगा भड़काया और हिंसा में शामिल रहे। इस मामले का कांग्रेस के आगामी चुनावों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Murder case against Congress leader Jagdish Tytler accused of Sikh riots, charges framed
बीएनएस में इन अपराधों में फांसी से लकर आजीवन कारावास तक की अधिकतम सजा संभव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर हत्या का मुकदमा चलेगा। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में टाइटलर पर हत्या का मुकदमा चलाने की अपील की थी। आज शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई की दलील को स्वीकार करते हुए टाइटलर पर आरोप तय कर दिये। तय आरोपों के अनुसार, कांग्रेस नेता पर दंगा भड़काने और हत्या में शामिल होने का मुकदमा चलेगा। बीएनएस में इन अपराधों में फांसी से लेकर आजीवन कारावास तक की अधिकतम सजा संभव है। टाइटलर पर आरोप तय होने से दिल्ली की राजनीति में नया तूफान आ सकता है और विपक्षी दल उसे इस पर घेरने की कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर एक नवंबर 1984 की सुबह पुलबंगश पर अपनी कार से पहुंचे थे। सीबीआई के अनुसार, उन्होंने वहां उपस्थित भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। इस हिंसा में वहां के स्थानीय तीन निवासियों की मौत हो गई थी। एजेंसी ने अपनी बात की पुष्टि के लिए कई लोगों के बयानों के अलावा कुछ गवाह भी पेश किए थे, जिसे अदालत ने केस चलाने योग्य पाया। यही कारण है कि इससे कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


चुनावों पर भी असर
हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। आने वाले समय में फरवरी तक दिल्ली के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। कांग्रेस यहां पर अकेले दम पर चुनाव में उतर सकती है। हरियाणा में भी सिख समुदाय की काफी आबादी रहती है। दिल्ली में भी वे एक प्रभावशाली समुदाय के तौर पर देखे जाते हैं। लेकिन चुनावों के दौरान विपक्षी दल सिख दंगों को लेकर उसे घेर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी से यह कहना बहुत मुश्किल है कि जगदीश टाइटलर पर आरोप तय होने के बाद कांग्रेस को इसका कितना नुकसान हो सकता है। इसका बड़ा कारण है कि 1984 के बाद कांग्रेस सिखों की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य पंजाब में ही कई बार सरकार बना चुकी है। इसके अलावा वह दिल्ली सहित कई राज्यों में सरकार में रही है जहां कि सिखों की आबादी महत्त्वपूर्ण होती है। 

कांग्रेस ने अल्पसंख्यक सिख समुदाय के मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर भी इस समुदाय को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सिख दंगों के लिए सिख समुदाय से माफी भी मांगी थी। इससे भी उसे सिख समुदाय को साधने में मदद मिली थी। अब बदले माहौल में जगदीश टाइटलर के मामले का उसे कितना नुकसान उठाना पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।   


देर हुई, अंधेर नहीं- भाजपा
भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने अमर उजाला से कहा कि यह पूरी दिल्ली की जनता जानती थी कि जगदीश टाइटलर सिख दंगे के आरोपी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जगदीश टाइटलर सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं की अगुवाई में 1984 में दंगा हुआ था, जिनमें हजारों निर्दोष सिखों की जान चली गई थी। लेकिन अब अदालत ने भी प्राथमिक तौर पर यह स्वीकार कर लिया है कि टाइटलर सिख दंगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि उनकी अपील है कि आरोपियों के केस की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो और उन्हें कड़ा दंड मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed