फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muradabadi lminarets of the mosques famous worldwide

मुरादाबादी मीनारों से बुलंद हैं दुनियाभर की मस्जिदें

Sat, 28 May 2016 12:14 AM IST
मोहम्मद सलाम खां/ अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 28 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Muradabadi lminarets of the mosques famous worldwide
मस्जिद की मीनारें - फोटो : Getty

पीतलनगरी मुरादाबाद की मीनारों से देश ही नहीं दुनियाभर की मस्जिदें बुलंद हो रही हैं। इसकी वजह यहां के कुशल दस्तकार हैं जो पीतल की मीनारों पर बेहतरीन नक्काशियां उकेरते हैं। इन मीनारों की मांग वैसे तो सभी इस्लामी देशों में है लेकिन खाड़ी देशों में इन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


निर्यातकों के मुताबिक पीतल की मीनार पर नक्काशियां उकेरी जाती हैं, जिसके बाद की जाने वाली सोने की पॉलिश उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। खाड़ी के देशों में इन मीनारों को प्रसिद्ध मस्जिदों में लगाने का चलन बढ़ा है। मुरादाबाद केपांच-छह निर्यातक इनके निर्माण से जुड़े हैं। देशों में निर्यात की जाने वाली मीनारें पांच से छह फीट की होती हैं। पोर्टेबिलिटी के मद्देनजर इनका निर्माण छोटे-छोटे हिस्सों में किया जाता है। बाद में इन टुकड़ों को जोड़ लिया जाता है।
विज्ञापन

 

इन देशों में होती आपूर्ति

Muradabadi lminarets of the mosques famous worldwide
मुरादाबादी मीनारों की मांग - फोटो : ब्यूरो/ मुरादाबाद

मस्जिदों पर लगने वाली मीनार काफी वजनी होती है। एक मीनार का वजन साठ से अस्सी किलोग्राम होता है। पीतलनगरी में बनी मीनारों के अलावा कई तरह की लाइट्स भी हैं जो पसंद की जाती हैं। मीनारों के साथ इनकी भी खूब मांग है। हैंडीक्रॉफ्ट डेवलपमेंट सोसइटी के सचिव नोमान मंसूरी ने कहा कि मुरादाबादी मीनार पर की गई नक्काशियां मुस्लिम देशों में काफी पसंद की जाती हैं।

सऊदी अरब, सीरिया, जद्दा, रियाद, कतर, दुबई, अबूधाबी, शारजाह सहित अन्य खाड़ी देशों में मुरादाबादी मीनारों की सीधी आपूर्ति  होती है। सबसे अधिक मांग सऊदी अरब में है, यह इनका सबसे बड़ा बाजार है। सऊदी अरब और आबू धाबी केबाजारों से यह यूरोप और अफ्रीका में भेजी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed