फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Water taxi service to be inaugurated on Feb 17

Water Taxi: मुंबई में 17 फरवरी से चलेगी वाटर टैक्सी, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी और कितना होगा किराया

Mon, 14 Feb 2022 11:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 14 Feb 2022 11:19 PM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, वाटर टैक्सी के उद्घाटन के लिए अब तक तीन मार्गों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके शुरू होने से समय की भारी बचत होगी। 

विज्ञापन
Mumbai: Water taxi service to be inaugurated on Feb 17
मुंबई में वाटर टैक्सी जल्द चलेगी - फोटो : pixabay

विस्तार

मुंबई और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी वाली बहुप्रतीक्षित मुंबई वाटर टैक्सी सेवाओं का उद्घाटन 17 फरवरी को केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में होने जा रहा है। वाटर टैक्सी की योजना पहली बार तीन दशक पहले बनाई गई थी। हालांकि, इसे केंद्र की अंतर्देशीय जलमार्ग पहल के हिस्से के रूप में पिछले कुछ वर्षों में प्राथमिकता पर लिया गया। एक केंद्रीय और दो राज्य एजेंसियों - मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) और सिडको ने इस परियोजना पर मिलकर काम किया। इससे मुंबई और नवी मुंबई के बीच आने-जाने के समय में भारी कटौती होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन तीन मार्गों का चयन 

अधिकारियों के अनुसार, वाटर टैक्सी के उद्घाटन के लिए अब तक तीन मार्गों को अंतिम रूप दिया गया है। पहला रूट साउथ मुंबई के घरेलू क्रूज टर्मिनल और नवी मुंबई के बेलापुर के बीच है। दूसरा रूट बेलापुर और एलिफेंटा गुफा के बीच और तीसरा रूट बेलापुर और जेएनपीटी (जवाहर लाल नेहरू पोर्ट) के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चार ऑपरेटर देंगे सेवाएं
एमएमबी के एक अधिकारी ने कहा कि कुल चार ऑपरेटर सेवाएं देंगे और बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए पानी की टैक्सी और कटमरैन के लिए स्पीड बोट का उपयोग करेंगे। एक अधिकारी ने किराए के बारे में बताते हुए कहा कि लॉन्च से पहले से ही किराए प्रतिस्पर्धी हो रहे हैं। एक ऑपरेटर कटमरैन के माध्यम से डीसीटी और बेलापुर के बीच 290 रुपये चार्ज कर रहा है और उसी मार्ग के लिए 12,000 रुपये का मासिक पास भी होगा। कटमरैन 40-50 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। इसके अलावा बेलापुर और एलिफेंटा का वापसी किराया 825 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed