फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Tragedy:  Several Members of Family Die After Suspected Food Poisoning from Watermelon

Maharashtra: चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाना बना काल, मुंबई में एक ही परिवार में चार की मौत; कारण की जांच जारी

Mon, 27 Apr 2026 12:26 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shivam Garg Updated Mon, 27 Apr 2026 12:26 PM IST
सार

मुंबई में एक परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mumbai Tragedy:  Several Members of Family Die After Suspected Food Poisoning from Watermelon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के दक्षिण क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


कौन-कौन हुए शिकार? 
इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियां जैनब (13) व आयशा (16) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को यह परिवार मुंबई के जे.जे. मार्ग स्थित अपने घर पर पारिवारिक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा था, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  US Dinner Shooting: 'हिंदुस्तान भी बर्बादी के रास्ते पर...'; ट्रंप का जिक्र कर कांग्रेस नेता ऐसा क्यों बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे बिगड़ी तबीयत?
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में आए मेहमानों ने पहले चिकन पुलाव खाया और बाद में वापस चले गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तरबूज खाया। कुछ ही समय में सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में रेफर किया गया, जहां रविवार रात सभी की मौत हो गई।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया?
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, खासकर तरबूज खाने के बाद यह स्थिति बनी। यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने केवल चिकन पुलाव खाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और अब हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed