फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai teen wins global recognition for environment related project

उपलब्थि: मुंबई के 12 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता को मिली वैश्विक पहचान, इंटरनेशनल यंग इको-हीरो के रूप में नामित

Thu, 09 Sep 2021 10:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Sep 2021 10:10 AM IST
सार

अयान शांकता ने अपनी परियोजना पवई झील के संरक्षण और पुनर्वास के लिए 8-14 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Mumbai teen wins global recognition for environment related project
पवई झील (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Wiki.org

विस्तार

पर्यावरण से संबंधित परियोजना ने मुंबई के एक किशोर को वैश्विक पहचान दी है। कठिन पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने के प्रयासों के लिए मुंबई के एक 12 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता को '2021 इंटरनेशनल यंग इको-हीरो' के खिताब से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अयान शांकता ने अपनी परियोजना ‘पवई झील का सरंक्षण एवं पुनरुद्धार’ के लिए आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


शांकता दुनियाभर के 25 युवा पर्यावरणीय कार्यकर्ताओं में से एक है जिन्हें ‘एक्शन फॉर नेचर’ (एएफएन) ने इंटरनेशनल यंग इको-हीरो पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार के तहत पर्यावरण के प्रति सचेत आठ से 16 साल की आयु के उन युवाओं को सम्मानित किया जाता है जो कठिन पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने के लिए अहम कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवई झील के समीप रहने वाले अयान ने कहा, ‘मेरा मकसद एक स्वच्छ और पानी के जीवंत स्रोत के तौर पर इस झील का पूर्व गौरव वापस लौटाना है। यह झील कभी मुंबई के लिए पेयजल का स्रोत हुआ करती थी, लेकिन अब यहां कचरा और सीवर का पानी है।’

अयान की परियोजना का उद्देश्य प्रदूषण, झील को स्वच्छ करने और उसके पारिस्थितिकी की रक्षा करने को लेकर जागरुकता पैदा करना है। जागरुकता पैदा करने के लिए गैर स्वयंसेवी संगठनों के साथ काम करने के अलावा अयान ने झील की स्थितियों पर एक कार्य रिपोर्ट तैयार की है और वह अभी पवई झील को लेकर एक वृत्तचित्र पर भी काम कर रहा है।

शांकता ने कहा कि 'इससे न केवल मुंबई की घनी आबादी वाले शहर में पारिस्थितिक संतुलन लाने में मदद मिलेगी, बल्कि लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।'

एक्शन फॉर नेचर के अध्यक्ष बेरिल के ने कहा, टअयान जैसे बच्चों ने साबित कर दिया है कि ये अगली पीढ़ी के नेता हैं, और वे दुनिया की सबसे अधिक दबाव वाली पर्यावरणीय चुनौतियों को हल करने के लिए इंतजार करने से इनकार कर रहे हैं। एक्शन फॉर नेचर एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन जो पृथ्वी के प्रति प्रेम और सम्मान का पोषण करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत कार्रवाई करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करता है। 


बेरिल ने कहा कि 'इन युवा लोगों द्वारा बनाई गई परियोजनाओं का न केवल उनके समुदायों पर वास्तविक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा बल्कि वे वैश्विक जलवायु चुनौतियों को हल करने में भी मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed