फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-LS Speaker Meira Kumar sat on Nehru chair to preside over public impeachment of CEC

मीरा कुमार पंडित नेहरू की कुर्सी पर बैठीं: CEC के खिलाफ विपक्ष का प्रतीकात्मक महाभियोग, क्या बोले राहुल गांधी?

Sun, 01 Nov 2026 01:12 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2026 01:12 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जनता का महाभियोग’ आयोजित किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इसकी अध्यक्षता की, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्ताव पेश किया। राहुल गांधी ने इसे विपक्ष का नया राजनीतिक हथियार बताया।

विज्ञापन
Ex-LS Speaker Meira Kumar sat on Nehru chair to preside over public impeachment of CEC
मीरा कुमार, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नई दिल्ली में शनिवार को इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक 'जनता का महाभियोग' चलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की। खास बात यह रही कि मीरा कुमार जिस कुर्सी पर बैठकर इस कार्यवाही का संचालन कर रही थीं, वह कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की हुआ करती थी। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। विपक्षी नेताओं ने इस दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

नेहरू की कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने की अध्यक्षता
पवन खेड़ा ने एक्स पर बताया कि जिस कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग की कार्यवाही की, उस पर जवाहरलाल नेहरू अपने पूरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान बैठते थे। खेड़ा के मुताबिक, यह कुर्सी देश के इतिहास के कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह रही है। उन्होंने कहा कि उसी कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने ज्ञानेश कुमार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने के अयोग्य घोषित किया। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता ने खारिज कर दिया है और उनका पद छोड़ना अब केवल समय की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ex-LS Speaker Meira Kumar sat on Nehru chair to preside over public impeachment of CEC
मीरा कुमार, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष - फोटो : पीटीआई
खड़गे ने पेश किया प्रस्ताव, राहुल गांधी ने बताया राजनीतिक हथियार
इंडिया गठबंधन का यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग के लॉन में आयोजित किया गया। इसमें विपक्षी सांसदों और नेताओं के साथ नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम का स्वरूप संसद की कार्यवाही जैसा रखा गया और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि देश में लोगों का मतदान का अधिकार खतरे में है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस महाभियोग को एक राजनीतिक हथियार बताया। उन्होंने कह यह उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने भारतीय जनता के वोटों को खत्म करने की साजिश रची है।
विज्ञापन

वोट हटाने का आरोप, देशद्रोह के मुकदमे की मांग
विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में वोट हटाकर नतीजों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन ने मांग की कि उनके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। हालांकि, यह संसद में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चलाया गया वास्तविक महाभियोग नहीं था, बल्कि विपक्ष की ओर से आयोजित एक प्रतीकात्मक सार्वजनिक कार्यवाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed