{"_id":"65f9cefe1f4bc77b340fbcc4","slug":"mumbai-signal-glitch-hits-services-of-local-trains-on-western-line-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Local Train:सिग्नल की गड़बड़ी ने थामी पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेनों की रफ्तार; यात्री हुए हलकान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Local Train:सिग्नल की गड़बड़ी ने थामी पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेनों की रफ्तार; यात्री हुए हलकान
Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
सार
मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि डाउन स्लो लाइन पर सिग्नल फेल होने के कारण वसई और विरार स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं थी। हालांकि, इसके तुरंत बाद सेवा बहाल करने के लिए काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुंबई में वसई और विरार स्टेशनों के बीच सिग्नल की गड़बड़ी के कारण पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसके कारण स्टेशनों पर भीषण भीड़ देखी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने शाम करीब 4.35 बजे सिग्नल की समस्या सामने आई थी। पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि केबल कट जाने के कारण सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी आई थी। हालांकि करीब 3 घंटे बाद सेवाएं बहाल हो गईं।
विज्ञापन
मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि डाउन स्लो लाइन पर सिग्नल फेल होने के कारण वसई और विरार स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं थी। हालांकि, इसके तुरंत बाद सेवा बहाल करने के लिए काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि डाउन स्लो लाइन शाम 6.42 बजे बल्कि अप स्लो लाइन पर सिग्नल शाम 7.38 बजे बहाल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि केबल कट जाने के कारण सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
वहीं, यात्रियों ने बताया कि इस कारण वसई से विरार की ओर कोई ट्रेन नहीं जा रही थी। इस कारण शाम के दौरान रेलवे स्टेशनों पर अचानक लोगों की भीड़ हो गई।
विज्ञापन