फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai saki naka rape victim died during treatment

मुंबई की निर्भया की मौत: सीएम उद्धव की पुलिस संग बैठक, बोले- सुरक्षित शहर की छवि बरकरार रखें

Sat, 11 Sep 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 03:01 PM IST
सार

मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की पीड़िता का इलाज  घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है। 

विज्ञापन
mumbai saki naka rape victim died during treatment
मुंबई में दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने 21 सितंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


यह वारदात शुक्रवार को मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई। यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर दरिंदगी की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या को मानवता पर धब्बा करार दिया है। उन्होंने मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई का वादा किया। उन्होंने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में कल से मामले में विशेष सरकारी अभियोजकों की नियुक्ति कर कोर्ट केस तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को और अधिक सतर्क रहने और महिलाओं की सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुंबई की एक सुरक्षित शहर के रूप में उसकी छवि पर कोई आंच न आए। ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मामले की सुनवाई तेजी से होगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा।



महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो दिल्ली से महिला आयोग की  एक सदस्य को रवाना किया जाएगा साथ ही पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। 
 
महिला के प्राइवेट पॉर्ट में डाली लोहे की रॉड
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिख रहे हैं।  सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना गुरुवार की देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है और महिला को पीट रहा है। उसने लोहे की रॉड से महिला पर हमला किया। दूसरे फुटेज में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डालकर दरिंदगी पर उतारु है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी चालाकी से महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो जाता है। 

सीएम बोले- पीड़िता को मिलेगा न्याय
वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुष्कर्म की घटना पर दुख जताया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। सीएम ठाकरे ने पुलिस कमिश्नर से जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। 

फास्ट ट्रैक में हो मामले की सुनवाई- नवाब मलिक
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। साथ ही तय समय के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश होनी चाहिए। 
 

सीएम ठाकरे ने कहा- यह घटना इंसानियत पर दाग, फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत पर दाग है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए केस की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। 

भाजपा ने की आरोपी का फांसी देने की मांग

उधर, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही है। फडणवीस ने केस की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराने व आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि सजा देना अदालत के हाथ में है, लेकिन मानता हूं कि इस दुष्कर्म कांड के आरोपी को फांसी पर टांगा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed