फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai rain stop monorail passengers stranded for hours without air conditioner

Mumbai Rain: बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, बिना बिजली के रास्ते में रुकी मोनोरेल; क्रेन से निकाले गए यात्री

Tue, 19 Aug 2025 09:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Aug 2025 09:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि 'एक मोनोरेल ट्रेन मैसूर कॉलोनी स्टेशन के नजदीक बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते रुक गई है।'

विज्ञापन
mumbai rain stop monorail passengers stranded for hours without air conditioner
मोनोरेल से यात्रियों को क्रेन की मदद से निकाला गया - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। हालात ये है कि बिजली आपूर्ति रुकने की वजह से मुंबई मोनोरेल भी बीच रास्ते में ही अटक गई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के करीब एक मोनोरेल रास्ते में ही फंस गई। यात्री बिना एसी के करीब कई घंटे तक ट्रेन के अंदर ही फंसे रहे। कई घंटे फंसे रहने के बाद 500 से अधिक यात्रियों को क्रेन की मदद से निकाला गया। एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि मुंबई मोनोरेल में यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई। वहीं बिजली आपूर्ति कनेक्शन टूटने से ट्रेन रुक गई। फंसे हुए मोनोरेल से 500 से अधिक यात्रियों को निकाला गया। बचाव कार्य जारी है। वहीं सीएम ने घटना की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बीच रास्ते में रुक गई मोनोरेल
एलिवेटेड मोनोरेल मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच रुक गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से मोनोरेल से यात्रियों को निकाला गया। महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि 'एक मोनोरेल ट्रेन मैसूर कॉलोनी स्टेशन के नजदीक बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते रुक गई। हमारी संचालन और मेंटीनेंस टीम मौके पर पहुंचकर समस्या सुलझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल वडाला और चेंबूर स्टेशन के बीच मोनोरेल का संचालन हो रहा है।' उन्होंने कहा कि जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। कॉरपोरेशन ने कहा कि सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पर मौजूद बीएमसी के एडिश्नल म्युनिसिपल कमिश्नर अमित सैनी ने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। 
विज्ञापन

 
सीएम ने की जांच की बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में दो स्टेशनों के बीच फंसी मोनोरेल ट्रेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा और घटना की जांच की जाएगी। फडणवीस ने X पर साझा पोस्ट में लिखा, 'किसी तकनीकी कारण से, चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल फंस गई। एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण), अग्निशमन विभाग और नगर निगम, सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।' उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को भी चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं। मैं एमएमआरडीए आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हूं। इस घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी।' नगर आयुक्त भूषण गगरानी के अनुसार, ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे।


ये भी पढ़ें- Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में आफत की बारिश, 14 लोगों की मौत; मध्य रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों को किया रद्द
 
महाराष्ट्र में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है, जिसने लोगों की आफत बढ़ा रखी है। राज्य में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है। नांदेड़ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों ने जान गंवा दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से कहा है कि आगामी 48 घंटे बेहद अहम हैं, वे सावधानी बरतें। वहीं बारिश के चलते ट्रैक पर पानी भरने से मध्य रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed