फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Hostage Shocker, Police rescues 17 children from RA Studio after Man kidnaps them

Mumbai Hostage Scare: ऑडिशन के बहाने बच्चों को बुलाकर बंधक बनाया, पुलिस ने बाथरूम के रास्ते घुसकर सभी को बचाया

Thu, 30 Oct 2025 04:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 30 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

Mumbai Hostage Horror, Children held hostage at Powai RA Studio: मुंबई के एक स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स को पुलिस फायरिंग में गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बच्चों को बंधन बनाने के बाद रोहित आर्य ने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें उसने बताया कि वह आतंकी नहीं है और बात करना चाहता है। हालांकि, उसने स्टूडियो में आग लगाने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
Mumbai Hostage Shocker, Police rescues 17 children from RA Studio after Man kidnaps them
आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य की पुलिस फायरिंग में मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब।

विस्तार

मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो से गुरुवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने 17 बच्चों और दो वयस्कों को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया। इन बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाया गया था। पुलिस ने बंधक बनाए जाने वाले शख्स से बातचीत की कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बच्चों को बचा लिया। वहीं पुलिस फायरिंग में रोहित आर्य को गोली लगी, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


लंच पर बच्चों को नहीं छोड़ा तो शक हुआ
घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है। आरोपी ने एक वेब सीरीज के ऑडिशन के बहाने बच्चों को स्टूडियो में बुलाया था। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे थे। यह ऑडिशन पिछले छह दिनों से चल रहा था। गुरुवार को करीब 25 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों की उम्र 15 साल के करीब थी। जब बच्चों को दोपहर के खाने के लिए नहीं छोड़ा गया तो अभिभावकों को शक हुआ। 
विज्ञापन


बाथरूम के रास्ते घुसी पुलिस
मुंबई पुलिस को अभिभावकों की तरफ से गुरुवार दोपहर 1:45 बजे फोन आया था। जानकारी मिलते ही मौके पर क्यूआरटी, विशेष बल और पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत की कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधकों में 17 बच्चे थे, वजह जानने की पुलिस ने की कोशिश
बताया जा रहा है कि बंधकों में 17 बच्चे थे। इनके अलावा दो और लोग थे, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे। ये सभी अब सुरक्षित हैं। बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है। हालांकि फिर खबर आई कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित आर्य को गोली लगी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।




बंधक बनाने वाले ने कहा था- उकसाया तो आग लगा दूंगा
बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित आर्य स्टूडियो में ही काम करता था। उसने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उसने धमकी दी, ''मैं रोहित आर्य। मैंने आत्महत्या करने की जगह एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाया। मेरी कुछ ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं। कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं। मुझे उनके जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न मेरी पैसों की कोई मांग है। मुझे आसानी से बात करनी है, इसी के लिए बच्चों को बंधक बनाया है। अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन होगा जरूर। आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा। इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित तौर पर डर जाएंगे। इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए। मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई सारे लोग हैं, जिन्हें परेशानियां हैं।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed