फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai pro pfi posters and crackers put up house entrance navi mumbai police investigate

Mumbai: नवी मुंबई में घरों के बाहर लगे पीएफआई समर्थक पोस्टर, दरवाजों पर बांधे पटाखे, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 25 Jun 2023 01:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 01:24 PM IST
सार

शिकायत पर खांडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153(ए) (दो समूहों के बीच धर्म, नस्ल, जन्मस्थान और आवासीय स्थान के आधार पर वैमनस्यता फैलाने) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
mumbai pro pfi posters and crackers put up house entrance navi mumbai police investigate
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में अज्ञात लोगों द्वारा कुछ घरों के बाहर पीएफआई के समर्थन में पोस्टर लगाने और पटाखे बांधने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीएफआई समर्थक पोस्टरों और पटाखों को जब्त कर लिया है। पोस्टरों पर 'पीएफआई जिंदाबाद' और '786' लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
खबर के अनुसार, नवी मुंबई के न्यू पनवेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने हरी स्याही से 'पीएफआई जिंदाबाद' और '786' लिखकर पोस्टर कुछ घरों के दरवाजों पर चिपका दिए। पोस्टरों के साथ ही आरोपियों ने पटाखे भी घरों के बाहर बांध दिए। घटना शनिवार की है। शिकायत पर खांडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153(ए) (दो समूहों के बीच धर्म, नस्ल, जन्मस्थान और आवासीय स्थान के आधार पर वैमनस्यता फैलाने) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बीते साल पीएफआई को किया था प्रतिबंधित
इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। बता दें कि बीते साल सितंबर में केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और इसके कई सहयोगी संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। केंद्र सरकार ने यूएपीए एक्ट के तहत यह कार्रवाई की थी। पीएफआई पर आरोप लगे कि इसके संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed