फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police Cyber Cell arrests a man from Hyderabad for giving online rape threats to daughter of an Indian cricketer

Mumbai Police: विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पाकिस्तान से हार के बाद की थी शर्मनाक हरकत

Wed, 10 Nov 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

Mumbai Police: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों इस बार टी-20 विश्वकप में हार मिलने से हर भारतीय उदास है। लेकिन, एक व्यक्ति ने इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और एक क्रिकेट खिलाड़ी की बेटी को दुष्कर्म की धमकी दे डाली। मुंबई पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mumbai Police Cyber Cell arrests a man from Hyderabad for giving online rape threats to daughter of an Indian cricketer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई पुलिस ने हाल के टी20 विश्व कप मैचों में भारत की लगातार हार के बाद क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी देने के आरोप में हैदराबाद के एक 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और संगारेड्डी इलाके के निवासी रामनागेश अकुबाथिनी को मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


विराट कोहली की बेटी को धमकी 
पुलिस ने कहा कि इस शख्स ने विराट कोहली की 10 महीने की बेटी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया, जिनका मुंबई में एक घर है। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने जांच की मांग की थी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एक विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी (23) के रूप में हुई है। इसने पाकिस्तान से मैच हारने के बाद कोहली की बेटी को दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी दी थी। पुलिस उसे मुंबई ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय टीम का टी-20 विश्वकप में सफर खत्म हो चुका है। टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम इस मैच में पूरी तरह बिखरी नजर आई थी और किसी भी क्षेत्र में संतोषजनत प्रदर्शन नहीं किया था। टीम की इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खासी नाराजगी देखने को मिली थी और टीम को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के गुस्से और आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed