{"_id":"5c5bf53bbdec2273934e1552","slug":"mumbai-police-cop-registered-complaint-against-three-men-who-stopped-him-for-not-wearing-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस कांस्टेबल को हेलमेट न लगाने पर रोकने वाले युवकों को जाना पड़ा जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई पुलिस कांस्टेबल को हेलमेट न लगाने पर रोकने वाले युवकों को जाना पड़ा जेल
Thu, 07 Feb 2019 02:37 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई में बिना हेलमेट वाहन चला रहे पुलिस कांस्टेबल को टोकने की एक युवक को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। उसे और उसके दो साथियों को इसके लिए जेल जाना पड़ा। मामला रविवार की शाम शहर के खेरवाड़ी इलाके का है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पहले तो तीनों युवकों को 2 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा और बाद में 14 दिनों की न्यायित हिरासत में भेजा गया। वहीं कांस्टेबल को हेलमेट न पहनने के कारण 500 रुपये का ट्रैफिक टिकट दिया गया है। इस घटना का वीडियो व्हाट्सएप पर काफी वायरल हो रहा है।
अशोक गवास ने ये वीडियो बनाया है। जिसमें दिख रहा है कि पवन स्यादनी नामक व्यक्ति बाइक से जा रहे कांस्टेबल पंडारीनाथ रामू को रोकता है, जो बिना हेलमेट के जा रहे होते हैं। पवन गुस्से में रामू की बाइक से चाभी निकाल लेता है और रामू को जाने नहीं देता। रामू कई बार इन लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन पवन और उसके साथी बात नहीं मानते। वह रामू पर लगातार चिल्लाते हैं और पूछते हैं कि हेलमेट कहां है? जब वहां से गुजर रहे लोग पवन को चुप होने को बोलते हैं तो वह कहता है कि उसने एक हजार रुपये का जुर्माना भरा है।
यह सारा ड्रामा तब खत्म हुआ जब रामू को उसकी पहचान के किसी शख्स से हेलमेट दिया। पवन ने रामू को बहुत परेशान किया और तभी चाभी दी जब रामू बाईक पर हेलमेट पहनकर बैठे। इसके बाद रामू ने पवन, गवास और शिरोडकर के खिलाफ धारा 353 और 341 के तहत मामला दर्ज करवाया। मामले पर निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुभाष जाधव का कहना है कि उन्हें जांच में पता चला है कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे।