{"_id":"68a8458494e926a1430f0895","slug":"mumbai-police-bust-gang-involved-in-digital-arrests-cyber-fraud-12-held-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: सात-आठ हजार में खरीदते थे बैंक खाते और सिम कार्ड फिर ऐसे बनाते थे शिकार; साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: सात-आठ हजार में खरीदते थे बैंक खाते और सिम कार्ड फिर ऐसे बनाते थे शिकार; साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़
Fri, 22 Aug 2025 03:55 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने एक दंपति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन लोगों ने कथित तौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली स्थित एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं। इस दौरान अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पांच ने कथित तौर पर अपने बैंक खाते और सिम कार्ड बेच दिए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया था।
विज्ञापन
7,000-8,000 रुपये में खरीदते थे सिम कार्ड और बैंक खाते
अधिकारी ने यह भी बताया कि यह गिरोह 7,000-8,000 रुपये में सिम कार्ड और बैंक खाते खरीदता था। जिनका इस्तेमाल डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग और शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह ने 943 बैंक खाते खरीदे थे, जिनमें से 180 का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले साल से इस तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इन बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर देश भर के लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इनमें मुंबई में 1.67 करोड़ रुपये और शेष महाराष्ट्र में 10.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है।