फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police arrested Chhota Shakeel gang shooter Laik Ahmed Fida Hussain in Thane Maharashtra news Hindi

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने छोटा शकील गैंग के शूटर लईक शेख को किया गिरफ्तार, हत्या मामले में 25 साल से था फरार

Sat, 29 Jul 2023 12:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Jul 2023 12:42 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार था। वह दक्षिण मुंबई के डोंगरी में रहता था, गुरुवार को पायधोनी पुलिस की टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Mumbai Police arrested Chhota Shakeel gang shooter Laik Ahmed Fida Hussain in Thane Maharashtra news Hindi
Laik Ahmed Fida Hussain Sheikh - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने छोटा शकील गैंग के शूटर लईक अहमद फिदा हुसैन शेख (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से शेख को गिरफ्तार किया गया। शेख अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में आरोपी है। पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार था। वह दक्षिण मुंबई के डोंगरी में रहता था, गुरुवार को पायधोनी पुलिस की टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लईक शेख गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा था और उसने वर्ष 1997 में छोटा राजन गैंग के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। हमें सूचना मिली कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा है और हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed