{"_id":"61464ebe1c64743093175093","slug":"mumbai-police-arrested-3-people-for-demanding-a-ransom-of-50-lakhs-from-an-elderly-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
Sun, 19 Sep 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 19 Sep 2021 02:10 AM IST
सार
मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोरेगांव में एक महिला समेत तीन लोग स्वयं को नक्सली बताकर एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली कर रहे थे। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये स्वयं को नक्सली बताकर चिकित्सक से पैसे ऐंठना चाह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि इन तीनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर जबरन वसूली की योजना बनाई थी। एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव (ईस्ट) के पांडुरंग वडी इलाके में क्लिनिक चलाने वाले 76 वर्षीय चिकित्सक को बुधवार को एक पत्र मिला था।
विज्ञापन
इसमें एक नक्सली संगठन का नाम लिखकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसा नहीं देने पर चिकित्सक और उनके बेटे की हत्या की धमकी भी दी थी। इस बाबत वनराई पुलिस थाने में वसूली का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवड़े ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगा लिया गया। आरोपियों की पहचान भाईसाखी बिस्वास (21), मोध हयात शाहा (45) और विक्रांत कीरत (50) के रूप में हुई है।